फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress in Bihar is not someone's 'B' team: ghulam nabi Azad

बिहार में कोई महागठबंधन नहीं, कांग्रेस किसी की ‘बी’ टीम नहीं: गुलाम नबी आजाद

Fri, 26 Oct 2018 06:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 26 Oct 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
Congress in Bihar is not someone's 'B' team: ghulam nabi Azad

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने साफ कर दिया है कि बिहार में कोई महागठबंधन नहीं है बल्कि समान विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ हैं। आजाद ने कहा कि अभी सीटों को लेकर किसी दल से कोई बात नहीं हुई है। कांग्रेस अपना संगठन मजबूत कर रही है और कांग्रेस को राजद की ‘बी’ टीम नहीं समझा जाना चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि समय आने पर समान विचारधारा वाले दलों से सीटों का बंटवारा हो जाएगा। कांग्रेस नेता नीतीश कुमार को लेकर लचीले दिखे और उनके साथ आने को लेकर कहा कि ये तय नीतीश कुमार को करना है। उन्हें भाजपा ले गई है आगे उन्हें वहीं रहना है या नहीं यह उनका फैसला होगा। 
विज्ञापन


आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन के साथ आने के सवाल पर आजाद ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के बारे में उन्होंने कहा कि ये सब मीडिया की उपज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed