{"_id":"5dab09ac8ebc3e0163090351","slug":"complaint-lodged-against-cm-arvind-kejriwal-in-bihar-court-for-his-free-medical-treatment-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के मुफ्त चिकित्सा वाले बयान पर बवाल, बिहार की अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के मुफ्त चिकित्सा वाले बयान पर बवाल, बिहार की अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज
Sat, 19 Oct 2019 06:33 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 19 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बिहार में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिहार से आए लोगों के बारे में दिए गए केजरीवाल के मुफ्त चिकित्सा वाले बयान को लेकर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
केजरीवाल के खिलाफ ये याचिका सामाजिक कार्यकर्ता नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम चंद्र वर्मा की अदालत के समक्ष दायर की गई। मामले को सुनवाई के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में कुमार ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल की टिप्पणी से उन्हें दुख हुआ। कुमार के वकील सुरेंद्र कुमार भारती ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट खरीदकर दिल्ली आते हैं और पांच लाख रुपये के मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ उठाकर वापस जाते हैं।
विज्ञापन
कुमार ने अपनी याचिका में कहा कि दिल्ली के सीएम ने गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया है। उन्होंने देश और राज्य की शांति, एकता, संप्रभुता और सद्भाव को कम करने की कोशिश की है। केरीवाल पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत याचिका दर्ज की गई है।