{"_id":"63cfa4e793e78c155801f7e1","slug":"complaint-filed-against-former-mp-pappu-yadav-for-abusing-union-minister-giriraj-singh-bihar-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ परिवाद दर्ज, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपशब्द कहने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ परिवाद दर्ज, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपशब्द कहने का आरोप
Tue, 24 Jan 2023 02:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:59 PM IST
सार
पप्पू यादव ने 21 जनवरी को मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर अपशब्द कहे थे। इसे गिरिराज सिंह फैंस क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में यादव के खिलाफ परिवाद दायर किया है।
विज्ञापन
मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सोमवार को जाप सुप्रीमो सह मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ परिवाद का मामला दर्ज कराया गया है। उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में मामला दायर किया गया है। आरोप है कि पिछले दिनों यादव मुजफ्फरपुर आए थे। उसी दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
पप्पू यादव बीते 21 जनवरी को मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ जमकर अपशब्दों का प्रयोग किया था। इससे आहत होकर गिरिराज सिंह फैंस क्लब के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता देवांशु किशोर ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ परिवाद दायर किया है।
विज्ञापन
परिवादी के अधिवक्ता संजय कुमार ने बताया कि आईपीसी और सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं में यह परिवाद दायर किया गया है। न्यायालय ने परिवाद स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तिथि तीन फरवरी को मुकर्रर की है, ताकि उस पर सुनवाई हो सके।
विज्ञापन