फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Communal tension continued in sasaram clashes between two communities in rohtas bihar

Clashes in Bihar : सासाराम में धर्मस्थल को फूंकने की कोशिश, झोपड़ियां जलीं; DM बोले- शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 04 Apr 2023 09:20 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 04 Apr 2023 09:20 AM IST
सार

Clashes in Sasaram : असामाजिक तत्वों ने मंगलवार सुबह सासाराम में एक धर्मस्थल को फूंकने की कोशिश की। नहीं कर सके तो परिसर की झोपड़ियों को जला दिया। 

विज्ञापन
Communal tension continued in sasaram clashes between two communities in rohtas bihar
सासाराम में जलीं झोपड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस मुख्यालय ने नालंदा में केंद्रीय बलों के साथ मोर्चा संभाला तो स्थिति नियंत्रित हो गई, लेकिन सासाराम में तनाव कम नहीं हो रहा है। असामाजिक तत्वों ने मंगलवार सुबह एक धर्मस्थल को फूंकने की कोशिश की। नहीं कर सके तो परिसर की झोपड़ियों को जला दिया। अगलगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोग और फायरब्रिगेड की मदद से झोपड़ी में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत थी कि अगलगी के वक्त झोपड़ी में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


इधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। वह असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस की तैनाती के बावजूद में इलाके में इस तरह की घटना हो रही है। हमलोग दहशत में हैं। सोमवार सुबह एक घर पर बम फेंका गया और सरकार कह रही है कि यह बम नहीं पटाखा था। एक महिला ने 4 बदमाशों को भागते भी देखा था। पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बिहार सरकार से अपील है कि वह इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात करे। हमलोग डरे सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन


DM की अपील- अफवाह पर ध्यान न दें...
इस मामले में रोहतास के DM धर्मेंद कुमार ने बताया कि गश्ती टीम को अगलगी की सूचना मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। छानबीन के दौरान पता चला कि विद्युत स्पार्क के कारण आग लगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कि कृपया अफवाहों से दूर रहें किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। अब तक कुल 44 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। 9 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। 29 चयनित स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित इलाकों में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके अलावा एसएसबी, बीएमपी, एसटीएफ और जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है।  कंट्रोल रूम भी कार्यरत है किसी भी तरह की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च को असामाजिक तत्वों ने बमबाजी की थी
दरअसल, 31 मार्च को सासाराम में दो पक्षों में बीच भिड़ंत हो गई थी। इसमें दोनों ओर से जमकर पथराव हुए थे। असामाजिक तत्वों ने बमबाजी की थी और गोलियां भी चलाई थी। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे। हिंसा की सूचना पर भाजपा ने गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां लॉ एंड ऑर्डर ठीक होने की बात कही। 2 अप्रैल तक हालात सामान्य हो गए थे लेकिन 3 अप्रैल की सुबह असामाजिक तत्वों ने एक घर पर बम फेंक दिया। रात में पुलिस मुख्यालय ने कहा इसे पटाखा करार देते हुए हालात नियंत्रण में होने का दावा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed