नीतीश को मिला 'वक्त' : जातिगत जनगणना पर पीएम से मिलने के लिए मांगा था समय, 23 अगस्त को होगी मुलाकात
जातिगत जनगणना का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पीएमओ ने सीएम का आग्रह स्वीकार करते हुए पीएम से मिलने की तारीख तय कर दी है। 4 अगस्त को नीतीश कुमार ने पीएम को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलने का समय दे दिया है, 23 अगस्त को दिल्ली में बिहार के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यह बात कही। प्रधानमंत्री की ओर से समय मिलने पर मुख्यमंत्री ने आभार जताया। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। बता दें कि नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना कराने के लिए 4 अगस्त को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था। मुख्यमंत्री के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी थी।
जाति आधारित जनगणना करने के लिए बिहार के प्रतिनिधि मंडल के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। आदरणीय प्रधानमंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद कि 23 अगस्त को मिलने का उन्होंने समय दिया। @narendramodi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 19, 2021
तेजस्वी यादव ने भी पीएम को लिखा पत्र
गौरतलब है कि बिहार में विपक्ष के नेताओं ने तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुआई में 30 जुलाई को विधानसभा में मुख्यमंत्री के कक्ष में मुलाकात कर जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखने का आग्रह किया था। विपक्षी नेताओं की मांग थी कि बिहार का प्रतिनिधिमंडल सीएम के नेतृत्व में पीएम से मिलकर जातिगत जनगणना कराने पर अपनी बात रखें। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार अगर देश में जातिगत जनगणना नहीं कराती है तो बिहार सरकार अपने खर्च पर यह जनगणना कराने पर विचार कर सकती है। साथ ही पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर जातिगत जनगणना कराने का आग्रह किया था।