{"_id":"5bba33d7867a5514c4645219","slug":"cm-nitish-kumar-says-many-high-profile-people-take-millions-of-loan-money-and-flee-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नीतीश बोले- बड़े लोग कर्ज लेकर भाग गए, लेकिन स्वयं सहायता समूह वक्त पर ऋण चुका रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नीतीश बोले- बड़े लोग कर्ज लेकर भाग गए, लेकिन स्वयं सहायता समूह वक्त पर ऋण चुका रहे
भाषा, पटना
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि कर्ज लेकर देश से भागने वाले बड़े लोगों के विपरीत ये समूह अपना ऋण वक्त पर चुका रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में गरीब महिलाओं की मदद के लिए छोटा कारोबार चलाने के वास्ते आठ लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘बड़े लोगों ने बैंकों से अरबों रुपये का कर्ज लिया और देश से भाग गए, लेकिन स्वयं सहायता समूह चलाने वाली ये महिलाएं वक्त पर ऋण चुका रही हैं। यह छोटी चीज नहीं है। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में जागरूकता का स्तर दिखता है।’’ जदयू की ओर से आयोजित ‘समाज सुधार वाहिनी’ कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण का मतलब समाज, मानव, देश और दुनिया को सशक्त करना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं यह कहता रहा हूं कि जब तक सामाजिक कुरीतियों से समाज को मुक्ति नहीं मिल जाती तब तक विकास उतना प्रभावी नहीं होगा। हमने नवंबर 2005 में सत्ता में आने के बाद समाज सुधार की प्रक्रिया शुरू की।’’
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए पंचायत सीटों, सरकारी नौकरियों में आरक्षण और शराबबंदी जैसे कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपना काम करता हूं और अन्य राज्य सरकारों के विपरीत प्रचार में यकीन नहीं करता हूं जो अपने काम की तुलना में प्रचार ज्यादा करती हैं।’’