{"_id":"61c3974886a33d513f529b91","slug":"cm-nitish-kumar-said-there-will-be-no-compromise-on-complete-alcohol-prohibition-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सीएम नीतीश ने कहा- राज्य में पूर्ण शराबबंदी पर नहीं होगा कोई समझौता, यह एक बुरी चीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सीएम नीतीश ने कहा- राज्य में पूर्ण शराबबंदी पर नहीं होगा कोई समझौता, यह एक बुरी चीज
Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मोतिहारी
पीटीआई, मोतिहारी
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा में कहा कि हमने राज्य में शराबबंदी की शुरुआत की क्योंकि शराब एक बुरी चीज है। मैं जानता हूं कि राज्य में ज्यादातर लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोताहारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी पर कोई समझौता नहीं होगा क्योंकि शराब एक बुरी चीज है, जीवन को तबाह कर देती है। यहां उन्होंने गांधी मैदान से शराब, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ राज्यव्यापी समाज सुधार अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सामाजिक सुधारों के बिना विकास अर्थहीन हो जाता है। साथ ही उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि राज्य में पहली बार शराबबंदी 1977 में हुई थी। शासन व्यवस्था में बदलाव के साथ शराब पर प्रतिबंध हटा दिया गया।
विज्ञापन
शराबबंदी से बिहार के लोगों को कई गुना लाभ हुआ
लेकिन महिलाओं की मांग थी कि शराबबंदी फिर से लागू की जाए, इसलिए बंदी फिर से लागू की। इससे बिहार के लोगों को कई गुना लाभ हुआ है। बता दें कि नीतीश सरकार ने 5 अप्रैल 2016 को राज्य में शराब के निर्माण, व्यापार, भंडारण, परिवहन, बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका विरोध भी हुआ था लेकिन शराबबंदी अभी भी जारी है।
विज्ञापन
शराब एक बुरी चीज
उन्होंने जनसभा में कहा कि हमने राज्य में शराबबंदी की शुरुआत की क्योंकि शराब एक बुरी चीज है। मैं जानता हूं कि राज्य में ज्यादातर लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि शराब जीवन को तबाह कर देती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमेशा शरारत करते हैं और वे ऐसे काम करते हैं जो हमारे सही कदम के खिलाफ जाते हैं। साथ ही कहा राज्य में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
दहेज न लेने वालों की शादी में जाएंगे सीएम नीतीश
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर लोगों से विशेषकर महिलाओं से बाल विवाह, दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों और शराब के सेवन सहित सभी प्रकार के व्यसनों को मिटाने के लिए प्रयास करने का भी आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि वह केवल उन विवाह समारोहों में शामिल होंगे जहां निमंत्रण कार्डों पर दहेज न लेने के बारे में प्रमुखता से लिखा होगा।