{"_id":"5be6dd16bdec2269812a97d1","slug":"cm-nitish-kumar-remark-on-upendra-kushwaha-confronting-supporters-and-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश ने कुशवाहा को कहा नीच, समर्थकों ने किया विरोध तो पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश ने कुशवाहा को कहा नीच, समर्थकों ने किया विरोध तो पुलिस ने भांजी लाठियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा में विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में बिहार पुलिस ने उपेंद्र कुशवाहा के समर्थकों पर लाठियां भांजी हैं। बता दें कि कुशवाहा समाज के लोग नीतीश कुमार द्वारा उपेंद्र कुशवाहा को नीच कहे जाने से नाराज हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाला। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया।
प्रदर्शन के दौरान कुशवाह समाज के लोगों और पुलिस कर्मियों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज कर दी। जानकारी के मुताबिक कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहीं कई पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।
इसके बाद कुशवाहा ने ट्वीट करके कहा कि कुशवाहा समाज पर लाठी चलवाने के बजाय आप अपने बयान बयान का अर्थ लोगों को सार्वजनिक रूप से समझा देते तो बड़ी कृपा होती। साथ ही कहा कि शायद लोगों का गुस्सा शांत हो जाता और आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री जी राजभवन की तरफ शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे लोगों को अगर संभाल पाना मुश्किल था तो भीड़ को तीतर-बितर करने के कई अन्य तरीके भी थे। लाठी-डंडों से पिटवाकर निर्दोषों का खून बहाना व महिलाओं पर लाठी चलवाना कहां का न्याय है।