फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cm Nitish Kumar launched Bihar Textile and Leather Policy 2022

Bihar: 'अब लौट के आइए बिहार' नीतीश सरकार का नया नारा, आठ जून को नई टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी होगी लॉन्च

Tue, 07 Jun 2022 08:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Jun 2022 08:37 AM IST
सार

शाहनवाज हुसैन ने बिहार से होने वाले पलायन पर प्रहार करते हुए कहा कि अब बिहार तेजी से विकास कर रहा है। इसलिए अब लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम यहीं रोजगार देंगे।

विज्ञापन
Cm Nitish Kumar launched Bihar Textile and Leather Policy 2022
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार में पलायन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरसंभव कोशिश में लगे हुए हैं। दरअसल, बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सीएम नीतीश 8 जून को नई टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी लॉन्च करने जा रहे हैं। यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दी। उन्होंने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल और लेदर उद्योगों की स्थापना के नए द्वार खुलने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि टेक्सटाइल और लेदर उद्योग के लिए बिहार सबसे उपयुक्त जगह है। 

विज्ञापन


'अब लौट के आइए बिहार' नीतीश सरकार का नया नारा 
शाहनवाज हुसैन ने कार्यक्रम के दौरान एक नारा भी दिया। इस दौरान उन्होंने पलायन पर प्रहार करते हुए कहा कि अब बिहार तेजी से विकास कर रहा है। इसलिए 'अब लौट के आइए बिहार' में। बिहार जल्द ही रोजगार का हब बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोग उद्योग लगने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। लोगों को अब पलायन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बिहार अब बांग्लादेश और वियतनाम को टेक्सटाइल प्रक्षेत्र में कड़ी टक्कर देगा 
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार अब बांग्लादेश और वियतनाम को भी टेक्सटाइल प्रक्षेत्र में कड़ी टक्कर देगा। बिहार की सबसे बड़ी ताकत इसकी प्रशिक्षित श्रमशक्ति है। तिरुपुर, सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, चंडीगढ़ समेत देश के तमाम टेक्सटाइल कंपनियों में ज्यादातर कुशल या अर्धकुशल कामगार बिहार के ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed