फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar JDU party MLA Gopal Mandal arms licence cancelled after showing pistol in jdu party office

Bihar News : जदयू विधायक की हनक निकाली; नीतीश सरकार की किरकिरी करा दी थी पिस्टल लहराकर धमकाते हुए

Thu, 12 Oct 2023 01:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 PM IST
सार

JDU Party : भागलपुर के अस्पताल में डॉक्टर के सामने पिस्टल लेकर घूमने-दिखाने पर जनता दल यूनाईटेड के विधायक और सत्तारूढ़ दल के पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल बच गए थे। लेकिन, जदयू दफ्तर में पिस्टल लेकर आने और धमकाने पर सरकार जाग गई।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar JDU party MLA Gopal Mandal arms licence cancelled after showing pistol in jdu party office
अस्पताल में हथियार लेकर पहुंचे थे जदयू विधायक गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

3 अक्टूबर को भागलपुर के अस्पताल में रिवॉल्वर लेकर पहुंचने वाले जनता दल यूनाईटेड के विधायक गोपाल मंडल पर प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है। उनके रिवॉल्वर का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कुछ दिन पहले ही गोपाल मंडल पटना स्थित जदयू कार्यालय आए थे जब मीडिया ने रिवॉल्वर लेकर घूमने पर सवाल किया था तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि रिवॉल्वर तो मेरे पास अभी भी है, दिखाएं क्या? इसके बाद से उनपर कार्रवाई की मांग हो रही थी। रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में घूमने के मामले की जांच करवाई गई। मामला सही पाया गया। इसमें भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से गोपाल मंडल के रिवॉल्वर लाइसेंस रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जदयू ऑफिस पर क्या-क्या बोल गए थे गोपाल मंडल 
7 अक्टूबर को पार्टी दफ्तर के गेट पर यह स्वीकार किया कि वह पिस्टल लेकर अब भी आए हैं। अस्पताल में पिस्टल लहराए जाने पर बात शुरू हुई तो बोलने लगे- लहराएंगे पिस्टल। तुम रोकने वाले कौन? मेरे बाप हो क्या? इसके बाद वह लगातार गालियां देने लगे। मीडियाकर्मी सवाल पूछने लगे कि क्या जदयू में यही ट्रेनिंग मिल रही है? इसपर माहौल गरम होते देख सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर लेते गए। जाते हुए भी वह लगातार अपशब्द बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बोले- हमलोग अंबेडकर और बापू के अनुयायी
वहीं इस घटना के बाद लोग जदयू विधायक पर सवाल खड़े करने लगे। मीडिया के सवालों के जवाब में मंत्री अशोक चौधरी ने जदयू विधायक के इस व्यवहार के लिए माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि यह पार्टी डॉ. भीमराव अंबडेकर और महात्मा गांधी के सिद्धांत पर चलती है। राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण के अनुयायी हैं हम। इसके बाद उन्होंने जदयू विधायक के कृत्य पर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा है कि हमलोगों की पार्टी में कोई आदमी इस तरह की बात करता है तो वह गलत है। हमलोगों के नेता महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, लोहिया, जेपी और कर्पूरी जी के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। इस तरह की भाषा कहीं से भी उचित नहीं है। चाहे वह कोई हो और किसी भी पार्टी का हो। हम पिस्टल और गोली बारूद वाले लोग नहीं है। हमलोग इस बयान की निंदा करते हैं। इस तरह की भाषा का कहीं से भी हमलोग समर्थन नहीं करते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed