{"_id":"5fc4cd849244ab6c6b76ba4d","slug":"cm-nitish-kumar-inaugurates-first-elevated-corridor-of-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नीतीश ने किया राज्य के पहले एलिवेटेड पथ का उद्घाटन, उत्तर व दक्षिण बिहार की घटी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नीतीश ने किया राज्य के पहले एलिवेटेड पथ का उद्घाटन, उत्तर व दक्षिण बिहार की घटी दूरी
Mon, 30 Nov 2020 04:20 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 30 Nov 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार उद्घाटन करते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के पहले और सबसे बड़े एलिवेटेड पथ का उद्घाटन किया। पटना के दीघा से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बीच बने इस एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय और सांसद रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्तर व दक्षिण बिहार की घटी दूरी
अब इस कॉरिडोर के बनने से उत्तर व दक्षिण बिहार के शहरों के बीच की दूरी घट जाएगी और आने-जाने में कम समय लगेगा।
बिहार का सबसे लंबा और पहला एलिवेटेड पथ
बिहार के सबसे पहले एलिवेटेड पथ का निर्माण में करीब 13 सौ करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उद्घाटन के साथ ही इस पथ पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ 106 मीटर लंबा रेल ओवर ब्रिज भी बनाया गया है। इसकी लंबाई 12.27 किमी है।
विज्ञापन