{"_id":"61cdd2e9b8e69f648807f92f","slug":"cm-nitish-kumar-appoints-amir-subhani-as-new-chief-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: आमिर सुबहानी होंगे राज्य के नए मुख्य सचिव, भाजपा और जदयू में शुरू हुई राजनीतिक खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: आमिर सुबहानी होंगे राज्य के नए मुख्य सचिव, भाजपा और जदयू में शुरू हुई राजनीतिक खींचतान
Fri, 31 Dec 2021 05:48 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 31 Dec 2021 05:48 AM IST
सार
बिहार के वर्तमान मुख्य सचिव 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और गुरुवार को राज्य सरकार ने अगले मुख्य सचिव के नाम का एलान कर गिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास आमिर सुबहानी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
आमिर सुबहानी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीतीश कुमार सरकार ने राज्य का अगले मुख्य सचिव के नाम पर मुहर लगा दी है। गुरुवार की शाम को जारी हुई अधिसूचना के अनुसार आईएएस अधिकारी और विकास आयुक्त आमिर सुबहानी प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे। इसके साथ ही वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद को विकास आयुक्त का पद दिया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। त्रिपुरारि का दो बार कार्यकाल विस्तार किया जा चुका है। अगले मुख्य सचिव के लिए सुबहानी के नाम पर चर्चा पहले से हो रही थी। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुबहानी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय तक उनके कार्यकाल में गृह विभाग के प्रधान सचिव रहे हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से सिवान जिले के रहने वाले आमिर सुबहानी को इससे पहले नीतीश कुमार ने राज्य के विकास आयुक्त के पद पर नियुक्त किया था। इसके साथ ही उन्हें बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया था। सुबहानी की छवि विवाद रहित और तेज गति से काम करने वाले अधिकारी की रही है।
विज्ञापन
भाजपा और जदयू में शुरू हुई राजनीतिक खींचतान
बिहार में भाजपा और जदयू में राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर में समाज सुधार अभियान के दौरान किसी भी भाजपाई मंत्री और विधायक का नाम नहीं लिया, जबकि कार्यक्रम में मौजूद जदयू के मंत्री विधायकों का नाम लिया। बताया जाता है कि नीतीश कुमार ने आमिर सुबहानी को बिहार का मुख्य सचिव बनाया है, लेकिन सुबहानी के नाम पर भाजपा और आरएसएस को एतराज है और इसे भी टकराव का एक कारण माना जा रहा है।