सीएम नीतीश की अपील: संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए फिलहाल रोक दें विवाह जैसे कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य की जनता से अपील की कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कुछ समय के लिए विवाह जैसे कार्यक्रम स्थगित कर दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार तत्परता के साथ जरूरी कदम उठा रही है। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जनहित में आज से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने जैसा कठिन निर्णय भी लेना पड़ा है। कृपया गाइडलाइंस का पालन कर कोरोना से मुक्ति के प्रयास में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'कोरोना से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों से आग्रह है कि शादी-विवाह जैसे खुशी के सामाजिक आयोजन, जिनमें कई जगहों के लोग जुटते हैं, को यदि कुछ समय के लिए स्थगित कर दें तो कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। यह आपके परिवार और समाज के हित में होगा।' बता दें कि पटना उच्च न्यायालय ने महामारी की दूसरी लहर के खराब प्रबंधन के लिए राज्य सरकार को फटकार लगाई थी और और लॉकडाउन की स्थिति पर सवाल उठाए थे।
(2/2) कोरोना से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों से आग्रह है कि शादी-विवाह जैसे खुशी के सामाजिक आयोजन, जिनमें कई जगहों के लोग जुटते हैं, को यदि कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, तो कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। यह आपके परिवार और समाज के हित में होगा।
विज्ञापन विज्ञापन— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 5, 2021
इसके एक दिन बाद प्रशासन ने मंगलवार को पांच मई से 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चार मई को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। न्यायालय ने सोमवार को महाधिवक्ता ललित किशोर से कहा था कि वे लॉकडाउन की तत्काल आवश्यकता पर मुख्यमंत्री से बात करें। लॉकडाउन के फैसले का राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है लेकिन मुख्य विपक्षी राजद ने कहा कि सरकार ने संक्रमण के गांवों तक पहुंचने के बाद यह कदम उठाया है।