फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish inaugurated the auditorium and guest house built at a cost of 120 crores

Bihar: वाल्मीकि नगर दौरे पर CM नीतीश, 120 करोड़ की लागत से बने सभागार और अतिथि गृह का किया लोकार्पण

Thu, 27 Jun 2024 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाल्मीकि नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाल्मीकि नगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Jun 2024 03:58 PM IST
सार

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मीकि नगर में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर और गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

विज्ञापन
CM Nitish inaugurated the auditorium and guest house built at a cost of 120 crores
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वाल्मीकि नगर को नई सौगात मिली है, जिससे नगर आने वाले पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वाल्मिकी नगर में 120 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और अतिथि परिषद का लोकार्पण किया है।

विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी उपस्थित रहे। यह कन्वेंशन सेंटर क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन, कार्यशालाओं और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल होगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि 25 एकड़ में निर्मित कन्वेंशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसका निर्माण 120 करोड़ की लागत से किया गया है। कन्वेंशन सेंटर की क्षमता 500 लोगों की है। कन्वेंशन सेंटर में बहुउद्देशीय सभागार, आधुनिक ऑडियो और वीडियो उपकरण लगाए गए हैं। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार नें जल्द हीं हवाई मार्ग से पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर को जोड़ने समेत रामायण सर्किट से भी जोड़ने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कन्वेंशन सेंटर परिसर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सीएम ने कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया और इसके विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। नीतीश कुमार लगभग 30 मिनट तक वाल्मीकि नगर में रहे। इस दौरान उन्होंने कन्वेंशन सेंटर के विभिन्न ब्लॉक का निरीक्षण किया। हालांकि, निरीक्षक और उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बारिश भी हुई। लेकिन, छाते के अंदर रह कर ही सभी कार्यक्रम पूरे किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लगातार सीएम नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर के विकास की बात करते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed