फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Clear CCTV footage : Police searching for old servant Deepak in Arrah professor couple murder case

Clear CCTV footage : आरा के प्रोफेसर दंपति हत्याकांड में पुराने नौकर दीपक को ढूंढ़ रही पुलिस

Wed, 01 Feb 2023 06:27 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 01 Feb 2023 06:27 PM IST
सार

आरा के रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में एक संदिग्ध शख्स घटना के अनुमानित वक्त पर रिटायर्ड दंपति के घर के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसका चेहरा भी CCTV फुटेज में साफ-साफ नजर आया है। 

विज्ञापन
Clear CCTV footage : Police searching for old servant Deepak in Arrah professor couple murder case
सीसीटीवी फुटेज में शख्स का चेहरा साफ दिख रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा के नवादा थाना इलाके के कतीरा मुहल्ले में सोमवार को हुई रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में एक संदिग्ध शख्स घटना के अनुमानित वक्त पर रिटायर्ड दंपति के घर के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके कपड़े ही नहीं, बल्कि उसका चेहरा भी CCTV फुटेज में साफ-साफ नजर आया है। आरा के इस डबल मर्डर केस के 48 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया भी गया, लेकिन वह वांटेड के नाम का दूसरा आदमी निकला। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम की जांच पड़ताल के अलावा डॉग स्क्वायड और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाकी पहलुओं पर भी काम हो रहा है। इस बीच CCTV फुटेज से कुछ बड़ा हासिल होने की उम्मीद जगी है। 

विज्ञापन

 

Clear CCTV footage : Police searching for old servant Deepak in Arrah professor couple murder case
सीसीटीवी फुटेज में बैग के साथ निकल रहा शख्स दिखा। - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी फुटेज में बैग लेकर निकला शख्स
वीडियो में दिख रहे शख्स ने नीले रंग की टीशर्ट पहन रखी है। निकलते वक्त उस शख्स के हाथों में एक बड़ा बैग भी है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स घटना के दिन काफी देर तक रिटायर्ड प्रोफेसर के घर में मौजूद था। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध शख्स की शिनाख्त और उसकी गिरफ्तार में जुटी है। पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं बता रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम दीपक कुमार है। वह रिटायर्ड प्रोफेसर दंपत्ति के घर नौकर था। बताया यह भी जाया जा रहा है कि रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या के बाद उनके घर से गहने और नगद रुपये भी गायब हैं। अंदेशा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स ही रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या कर रुपये और गहने को बैग में भरकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Clear CCTV footage : Police searching for old servant Deepak in Arrah professor couple murder case
शुरुआती दौर में राजनीति में सक्रिय रहे थे प्रो. महेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

भाजयुमो के पहले प्रदेश अध्यक्ष थे प्रो. महेंद्र
वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या किन कारणों से और किसने की है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि फिलहाल इस वारदात में शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दीपक नाम के एक शख्स को पटना से हिरासत में लिया था, लेकिन वह कोई दूसरा दीपक निकला। आरा के कतीरा में हाई प्रोफाइल डबल मर्डर के बाद से पुलिस पर भी जल्द खुलासा करने का दबाव है। प्रोफेसर महेंद्र सिंह बिहार की मुख्य विपक्षी दल भाजपा से भी जुड़े थे। उन्होंने 1980 के दशक में पार्टी के टिकट पर काराकाट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार में पहले प्रदेश अध्यक्ष भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed