फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Three married daughters took the bier of professor couple in Arrah, people are telling it inspiring

Bihar : शादीशुदा तीन बेटियों ने आरा में प्रोफेसर दंपति को दिया कंधा, नम आंखों से लोग बता रहे इसे प्रेरक

Wed, 01 Feb 2023 05:56 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 01 Feb 2023 05:56 PM IST
सार

बेटियों के कंधे पर मां-बाप : इस दृश्य को देखकर वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं और लोगों की जुबान से एक ही बात निकल रही थी कि बेटा-बेटी एक समान। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतीरा मोहल्ले के प्रोफेसर दंपति की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Bihar: Three married daughters took the bier of professor couple in Arrah, people are telling it inspiring
आरा में प्रोफेसर दंपति की अर्थी को कंधा देती बेटियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में समाज की रूढ़िवादी परंपराओं से आगे बढ़कर रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की तीन बेटियों ने आज बेटे का फर्ज निभाया है। जहां घर से माता-पिता की एक साथ निकली अर्थी को तीनों बेटियों ने कंधा देकर उन्हें अंतिम यात्रा की विदाई देते हुए दोनों शव को श्मशान घाट तक पहुंचाया। इस दृश्य को देखकर वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं और लोगों की जुबान से बस एक ही बात निकल रही थी कि अब बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं रह गया। यह हृदय विदारक मामला आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतीरा मोहल्ले की है, जहां सोमवार की रात भाजपा नेता व रिटायर्ड प्रोफेसर और उनकी पत्नी की उनके घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन

 

Bihar: Three married daughters took the bier of professor couple in Arrah, people are telling it inspiring
आरा में अपराधियों ने प्रोफेसर दंपति की सोमवार को कर दी थी हत्या। - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम के बाद बेटियों ने निभाई रस्में
दोनों शवों के पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार की रस्म निभाते हुए मृत प्रोफेसर दंपति की तीनों बेटी रक्षिता सिंह, हर्षिता सिंह और अंकिता सिंह ने मां-बाप के लिए बेटा का फर्ज निभाते हुए उनकी अर्थी को कंधा दिया। घर से एक साथ निकले पति-पत्नी के शव को देख पूरा माहौल गमगीन था। सैकड़ों लोगों ने इस शव यात्रा में शामिल होकर रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति को श्रद्धांजलि दी। उसी मुहल्ला के रहने वाले बिजय सिंह ने कहा कि आज समाज में बेटा और बेटियों में अब कोई फर्क नहीं रह गया है। बेटियों को यह अधिकार भी मिलना चाहिए कि जिस तरह से मां-बाप की सेवा करती हैं, ठीक उसी तरह उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार में भी धर्म निभाने की आजादी मिले। प्रोफेसर महेंद्र सिंह खुद शिक्षित व्यक्ति थे और उनकी बेटियों ने अपने मां-बाप की अर्थी को कंधा देकर समाज के लिए प्रेरणादाक काम किया है। सोमवार की रात आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतीरा मोहल्ले में रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र सिंह और उनकी धर्मपत्नी रिटायर्ड प्रोफेसर पुष्पा सिंह की उनके घर में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। 

मेट्रो की तर्ज पर पॉश इलाके में हुआ था मर्डर
मेट्रो सिटी की तर्ज पर आरा के सबसे पॉश इलाके में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की इस सनसनीखेज हत्या से पूरा शहर हतप्रभ है। प्रो. सिंह भाजपा के काफी पुराने और कद्दावर नेता भी थे। वह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व डीन थे। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह महिला कॉलेज से साइकोलॉजी की रिटायर्ड प्रोफेसर थीं। प्रो. महेंद्र सिंह मूल रूप से रोहतास जिले के नासरीगंज थाना अंतर्गत अग्नि गांव के निवासी थे। तीनों बेटियों की शादी के बाद दोनों बुजुर्ग आरा में अपने मकान में ही रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed