{"_id":"64abe3bc528dbfd833002c28","slug":"class-vii-student-killed-classmate-in-siwan-headmaster-attacked-for-telling-family-members-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सातवीं के छात्र ने सहपाठी को मार डाला; शिक्षक ने परिजनों को बताया तो हेडमास्टर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सातवीं के छात्र ने सहपाठी को मार डाला; शिक्षक ने परिजनों को बताया तो हेडमास्टर पर हमला
Mon, 10 Jul 2023 04:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 10 Jul 2023 04:26 PM IST
सार
Bihar News: सीवान के एक सरकारी स्कूल में सातवीं के दो छात्र आपस में इतने उलझ गए कि एक ने दूसरे छात्र की हत्या कर दी। हालांकि इस दौरान शिक्षक मौके पर मौजूद नहीं थे। इससे नाराज ग्रामीणों ने हेडमास्टर पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में एक सरकारी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामला जामो थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जामो थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सातवीं क्लास में पढ़ने वाले दो छात्र किसी बात को लेकर उलझ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। इसके बाद एक छात्र ने दूसरे साथी छात्र को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जब स्कूली बच्चों ने शोर मचाया तो शिक्षक महोदय पहुंचे।
विज्ञापन
शिक्षक ने मृतक के परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से पंकज कुमार को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
सीवान जिले के रामपुर गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सातवीं क्लास में पढ़ने वाले दो छात्र आपस में भिड़ गए। इसमें एक छात्र ने दूसरे छात्र को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर शिक्षक कहां थे कि इतनी देर तक मारपीट होती रही और एक छात्र ने दूसरे छात्र को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जब बच्चों ने शोर मचाया और शिक्षक को बुलाया तब वह आए और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। गुस्साई भीड़ ने हेडमास्टर और आरोपी पर स्कूल में ही हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह से बीच-बचाव कर दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
जामो थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। हेडमास्टर और आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।