{"_id":"655f33ec557eab2a350c3100","slug":"class-9-student-dies-in-collision-between-bettiah-school-bus-and-bike-a-young-man-is-in-critical-condition-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : स्कूली बस और बाइक की टक्कर में नौवीं के छात्र की मौत; चालक बस छोड़ फरार, एक युवक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : स्कूली बस और बाइक की टक्कर में नौवीं के छात्र की मौत; चालक बस छोड़ फरार, एक युवक भर्ती
Thu, 23 Nov 2023 04:43 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 Nov 2023 04:43 PM IST
सार
बाइक से रौशन कुमार और सुभाष पटेल टेंट का सामान लेकर अपने गांव के बगल गांव महेश्वर जा रहे थे, तभी संत कबीर पब्लिक स्कूल की बस शांति चौक जगन्नाथपुर सरगटिया के समीप बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में स्कूली बस और बाइक कि भिड़ंत में एक नौवीं वर्ग की छात्र की मौत हो गई है। घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शांति चौक जगन्नाथपुर सरगटिया के समीप मुख्य पथ कि है। मृतक छात्र की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी संतोष शाह के पुत्र रौशन कुमार (17) के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक व्यक्ति की पहचान जवाहर पटेल के पुत्र सुभाष पटेल (27) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। दूसरे घायल युवक का इलाज भी बेतिया जीएमसीएच मे चल रहा है।
विज्ञापन
बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई
ग्रामीणों के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर रौशन कुमार और सुभाष पटेल टेंट का सामान लेकर अपने गांव के बगल गांव महेश्वर जा रहे थे, तभी संत कबीर पब्लिक स्कूल की बस शांति चौक जगन्नाथपुर सरगटिया के समीप बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गए। यहां पर इलाज के दौरान रौशन कुमार की मौत हो गई। वहीं सुभाष पटेल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया
परिजनों का कहना है कि रौशन कुमार के पिता टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। सुभाष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बस और बाइक की टक्कर होने के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने बस को अपने कब्जे में लेकर रखे हुए है। इधर, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन