फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   class 8th girl gang raped by 4 men in Bihar

बिहार: ट्रेन से खींच ली दिव्यांग दंपति की बेटी, सुनसान जगह ले जाकर 4 युवकों ने किया गैंगरेप

Sun, 23 Sep 2018 12:47 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
class 8th girl gang raped by 4 men in Bihar
child rape
बिहार के भोजपुर जिले में दिव्यांग मां-बाप की बेटी से चार युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान चार युवक ट्रेन से खींचकर उसे सुनसान जगह ले गये जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के डर से पीड़िता ने मामला दो दिन तक दबाये रखा जबकि घटना गुरुवार की है।
विज्ञापन


हालांकि, घरवालों की मदद से पीड़िता ने शनिवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता कक्षा 8 की छात्र है और गुरुवार कीशाम अपने रिश्तेदार के घर जाने के रेलवे स्टेशन के लिए निकली थी।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार जब वो हसन बाजार रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसे गांव का अनुराग चौधरी मिल गया। अनुराग पीड़िता पर घर से भागने का आरोप लगा उसे ट्रेन पर चढ़ने से रोकने लगा। जब वह नहीं मानी तो आरोपी भी ट्रेन पर चढ़ गया। आगे जाकर जबरदस्ती आरोपी ने लड़की को ट्रेन से उतार लिया जहां पहले से ही एक व्यक्ति बाइक लेकर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दोनों उसे हसन बाजार के एक होटल लेकर पहुंचे, जहां और दो व्यक्ति पहुंचे। जिसके बाद चारों आरोपी एक चारपहिया वाहन से सुनसान क्षेत्र में ले गए और उसके बाद पीड़िता से गैंगरेप किया।


भोजपुर एसपी अवकाश कुमार के मुताबिक, महिला थानाध्यक्ष की टीम आरोपियों को खोज रही है। हसन बाजार के थानाध्यक्ष भी आरोपियों की खोज में लगे हुए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। साथ ही इस बात की भी जांच होगी की पीड़िता रात में अकेले किन परिस्तिथियों में घर से निकली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed