शत्रुघ्न जा रहे थे नामांकन भरने, विरोधी-समर्थकों में चले जूते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थकों और विरोधियों के बीच शुक्रवार दोपहर उस समय बावाल हो गया जब वे नामांकन पत्र भरने गए।
शत्रुघ्न सिन्हा 2014 के लोकसभा चुनावों में पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न के समर्थकों ने उन लोगों को पकड़ कर पीट दिया जो उन्हें काले झंडे दिखा रहे थे।
विरोधियों को पीटा
शत्रुघ्न सिन्हा को उनके विरोधियों ने काले झंडे दिखाए थे। लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें खदेड़ कर पीट दिया।
इस आपाधापी के बीच काफी देर बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और बेटे लव सिन्हा के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंचे।
यह ऐसा दूसरा मौका था जब शत्रुघ्न सिन्हा को काले झंडे दिखाए गए और उनका विरोध हुआ हो।