{"_id":"5df088858ebc3e87c67eba09","slug":"citizen-amendment-bill-rjd-leader-tejashwi-yadav-protest-against-cab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर तेजस्वी का विरोध प्रदर्शन, कहा- ये संविधान के खिलाफ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर तेजस्वी का विरोध प्रदर्शन, कहा- ये संविधान के खिलाफ है
Wed, 11 Dec 2019 12:02 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
नागरिकता संशोधन विधयेक (कैब) को लेकर देशभर में विपक्ष की तरफ से बयानबाजी और विरोध का दौर जारी है। वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी इस बिल को लेकर पटना में विरोध कर रहे है। तेजस्वी ने कैब को अंसवैधानिक करार दिया।
विज्ञापन
Tejashwi Yadav, RJD: Some JDU leaders are raising questions against #CitizenshipAmendmentBill a day after it got passed in LS. It's all part of drama. Nobody in JDU has courage to go against Nitish Kumar ji. Nitish ji has compromised by supporting the Bill just to remain in power https://t.co/lT6pVwylmr pic.twitter.com/SoJwjvSM90
— ANI (@ANI) December 11, 2019विज्ञापन
तेजस्वी ने कहा कि कैब असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में यह साफ तौर पर लिखा है कि देश को धर्म के आधार पर नहीं बांटा जा सकता है। उन्होंने नागरिक संशोधन विधेयक बिल के समर्थन को लेकर जेडीयू पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
तेजस्वी ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक के लोकसभा में पास हो जाने के बाद ,कुछ जेडीयू नेताओं ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं। ये सब उनके ड्रामे का हिस्सा है। आरजेडी नेता ने कहा कि जेडीयू के किसी नेता के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वह नीतीश कुमार जी के खिलाफ जा सके। नीतीश जी ने सत्ता में बने रहने के लिए बिल का समर्थन करके समझौता किया है।
गौरतलब है कि लोकसभा ने सोमवार रात नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है।