फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan trapped in saving cousin the name that came in the FIR said I was already saying that a case should be registered

बढ़ी मुश्किलें: चचेरे भाई को बचाने में फंसे चिराग पासवान, एफआईआर में आया नाम तो बोले- मैं पहले से कह रहा था मुकदमा दर्ज हो  

Wed, 15 Sep 2021 12:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Sep 2021 12:51 PM IST
सार

लोजपा सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। अब इस मामले में चिराग पासवान भी फंसते दिखाई दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Chirag Paswan trapped in saving cousin the name that came in the FIR said I was already saying that a case should be registered
चिराग पासवान - फोटो : ANI

विस्तार

दुष्कर्म मामले में आरोपी लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज पासवान के बाद चचेरे भाई चिराग पासवान की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, उन्हें भी रेप मामले में आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि चिराग पासवान को महिला के साथ दुष्कर्म की जानकारी थी और उन्होंने सबूत मिटाने में प्रिंस राज का साथ दिया है। 

विज्ञापन


मामला बढ़ता देख बुधवार को चिराग पासवान का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मैं पहले से ही कह रहा हूं मुझे मामले की जानकारी थी। मैंने जनवरी में दोनों पक्षों की बात सुनी थी। मैं पहला व्यक्ति था, जिसने यह सुझाव दिया था कि इस मामले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जाए। मैं कोई जांच एजेंसी नहीं हूं। मैं अभी भी न्याय के पक्ष में हूं। जो भी दोषी हो उसे सजा मिले। 
विज्ञापन


क्या है मामला 
लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर में चिराग पासवान का भी जिक्र है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने लगभग तीन महीने पहले कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तब से अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब अदालत के आदेश के बाद कनॉट प्लेस थाने ने प्रिंस पासवान के खिलाफ 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया था। उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा जा रहा था। उस पर पुलिस में शिकायत न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग पासवान पर क्या है आरोप
पीड़िता ने एफआईआर में कहा है कि वह 15 जनवरी को चिराग से मिलने गई थी और उसने ये बात उन्हें भी बताई थी लेकिन उन्होंने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बाद में चिराग ने पीड़िता को किसी तरह की शिकायत करने से भी मना किया था। पीड़िता का आरोप है कि चिराग ने पार्टी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी इस मामले में संज्ञान नहीं लिया था।


क्या कहते हैं प्रिंस पासवान
प्रिंस पासवान पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार कर चुके हैं। पीड़िता का आरोप है कि वह लोजपा की सदस्य रह चुकी है। उसके साथ बेहोशी की हालत में यौन शोषण किया गया था। खबर है कि खुद प्रिंस पासवान की तरफ से भी इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। प्रिंस ने अपने एफआईआर में दावा किया है कि युवती ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। प्रिंस ने इस मामले में 17 जून को ट्वीट कर भी अपने खिलाफ लगे आरोपों को गलत बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed