फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan Support to RCP Singh Rajya Sabha Election 2022, jitan ram manjhi, jdu

Rajya Sabha Election: आरसीपी सिंह मामले में कूदे चिराग पासवान, जदयू को दे दी सलाह, मांझी ने भी दिया समर्थन

Sat, 28 May 2022 09:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 May 2022 09:33 AM IST
सार

आरसीपी सिंह को इसबार राज्यसभा के टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, अभी तक उन्हें पार्टी की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Chirag Paswan Support to RCP Singh Rajya Sabha Election 2022, jitan ram manjhi, jdu
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में राज्यसभा के टिकट को लेकर सीएम नीतीश की पार्टी जदयू में अभी भी खींचतान जारी है। इस खींचतान की वजह केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को माना जा रहा है, क्योंकि आरसीपी सिंह को इसबार राज्यसभा के टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, अभी तक उन्हें पार्टी की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है। इन सब के बीच अब इस मुद्दे पर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है। 

विज्ञापन


जदयू के लिए आरसीपी सिंह बहुत काम किए हैं: चिराग
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचने पर चिराग पासवान से जब एयरपोर्ट पर आरसीपी सिंह के मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़े सधे अंदाज में जवाब दिया। चिराग ने कहा कि जदयू के लिए आरसीपी सिंह बहुत काम किए हैं। इसलिए पार्टी को उन्हें उम्मीदवार बनाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह जदयू का आंतरिक मामला है और उसके नेता ही निर्णय ले सकते हैं कि किसे उम्मीदवार बनाना है। चिराग ने राजद से उम्मीदवार मीसा भारती और फैयाज अहमद को शुभकामना भी दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाते दिखती हैं, वो होती नहीं हैं: जीतन राम मांझी
वहीं अब इस मामले में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि आप लोग देख लीजिएगा आरसीपी सिंह ही राज्यसभा जाएंगे। जो बातें दिखती हैं, वो होती नहीं हैं और जो दिखती नहीं वो होती हैं। एनडीए इंटैक्ट है, आपलोग भले जो मान लें, लेकिन नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह में दोस्ती बरकरार है, दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है। यह समय आने पर दिख जाएगा।

कल हुई थी सीएम नीतीश और आरसीपी के बीच बैठक
सीएम नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई। इस दौरान जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भी सीएम आवास पर मौजूद रहे। इस बैठक के बाद आरसीपी सिंह मीडिया से बात किए बिना वहां से निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed