फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan announces bypoll candidates and thanks Election Commission for allotting LJP Ram Vilas as his party name

बिहार उप चुनाव: चिराग पासवान ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

Thu, 07 Oct 2021 05:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Oct 2021 05:03 PM IST
सार

चिराग पासवान ने गुरुवार को आगामी बिहार विधानसभा उप चुनाव और दादर एवं नगर हवेली लोकसभा उप चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। 

विज्ञापन
Chirag Paswan announces bypoll candidates and thanks Election Commission for allotting LJP Ram Vilas as his party name
चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी या लोजपा (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने गुरुवार को इस महीने आयोजित होने वाले विधानसभा उप चुनावों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। एक प्रेस वार्ता में पासवान ने दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। 

विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव में लोजपा की ओर से अंजू देवी खड़ी होंगी और तारापुर से चंदन सिंह प्रत्याशी होंगे। दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का एलान करते हुए पासवान ने कहा कि यहां मिलन रघुनाथ गोरत लोजपा से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में चिराग पासवान ने कहा, 'हमारी पार्टी के नए नाम में मेरे पिता का नाम (राम विलास पासवान) होगा। इससे पार्टी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। हम अपने नेता की ऊर्जा को और आगे ले जाएंगे।' उन्होंने चुनाव चिह्न 'हेलिकॉप्टर' के साथ पार्टी को नया नाम आवंटित करने के लिए निर्वाचन आयोग को भी धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने अंतरिम मानक के तौर पर मंगलवार को चिराग पासवाल और पशुपति कुमार पारस के गुटों को नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए थे। इससे पहले आयोग ने पिछले कई दिनों से दोनों की नेताओं (चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस) पर 'लोक जनशक्ति पार्टी' नाम या इसके चिह्न 'बंगला' के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी थी।


पासवान और पारस को अलग-अलग लिखे गए पत्रों में निर्वाचन समिति ने कहा कि इसने 'लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)' नाम और चुनाव चिह्न हेलिकॉप्टर चिराग पासवान के गुट को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed