फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Child died due to drowning at Muzaffara Imli Ghat of Budhi Gandak river in Begusarai

Bihar: बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से बच्चे की मौत, शादी समारोह की खुशी गम में तब्दील हुई

Sun, 07 May 2023 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 May 2023 05:40 PM IST
सार

बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र के डीहपर पंचायत के मुजफ्फरा के बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के गोतिया में आज ही शादी समारोह है। जहां खुशी गम में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
Child died due to drowning at Muzaffara Imli Ghat of Budhi Gandak river in Begusarai
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा बूढ़ी गंडक नदी की है। बच्चे की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीरपुर थाना क्षेत्र के डीहपर पंचायत के मुजफ्फरा के बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान वार्ड 8 निवासी दयानंद शर्मा के बेटे करण कुमार (13) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि करण अपने तीन अन्य साथियों के साथ मुजफ्फरा इमली घाट के बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था। गहरे पानी में पैर फिसलने से उसकी डूबने से मौत हो गई। हलांकि उनके तीन अन्य साथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि करण कुमार गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। स्थानीयों ने काफी मशक्कत के बाद मासूम बच्चे को उस पानी से निकाला और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के गोतिया में आज ही शादी समारोह है। जहां खुशी गम में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर बीरपुर थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। स्थानीय मुखिया राजीव कुमार ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि के तहत तत्काल तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की। जिला पार्षद शिल्पी कुमारी, सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार, वार्ड सदस्य रतन शर्मा, विजय चौधरी और सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ जयसवाल ने अंचलाधिकारी से आपदा के तहत पीड़ित परिवार की सहायता की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed