फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the newly constructed Bapu Tower, inspected the galleries and faciliti

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया नवनिर्मित बापू टावर का उद्घाटन, दीर्घाओं और सुविधाओं का किया निरीक्षण

Fri, 04 Jul 2025 08:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 08:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को तल पर नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उसका विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बापू टावर का भ्रमण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।
 

विज्ञापन
Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the newly constructed Bapu Tower, inspected the galleries and faciliti
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू टावर के भूतल, तीसरे एवं पांचवें तल पर बनी दीर्घाओं का अवलोकन किया, जहां महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और आदर्शों से संबंधित प्रदर्श लगाये गये हैं। भूतल पर बने ओरियेंटेशन हॉल का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को गांधी जी के जीवन से जुड़े म्यूरल, कटआउट, स्क्रीन प्रोजेक्टर और अन्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रस्तुत प्रदर्शनों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, अनुसंधान केंद्र, आगंतुक सुविधाओं और पांच रैम्पों सहित अन्य संरचनाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


बापू टावर की भव्यता की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टावर आमजन और विशेषकर नई पीढ़ी को बापू के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को समझने का एक सशक्त माध्यम प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यहां बापू के बिहार से जुड़े संबंधों को भी बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। परिसर को हरा-भरा और व्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीवान में खूनी संघर्ष, तीन लोगों की मौत; तलवारबाजी के साथ खुलेआम फायरिंग में मौतें, बाजार बंद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टावर भ्रमण पर आये स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि बापू टावर में आकर गांधी जी की जीवनी से जुड़ी जानकारियां जरूर प्राप्त करें और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं। निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed