छठ पूजा : खतरनाक घाटों पर जाने से बचें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ महापर्व में रविवार को व्रतियों के खरना करने के बाद उनका 36 घंटे का उपवास शुरू हो गया। इसी के साथ छठ पूजा का उत्साह लोगों में चरम पर है। सोमवार को व्रती अस्ताचलगामी व मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देंगे। इसे लेकर विभिन्न घाट सज-धज कर तैयार हो गये हैं और घाटों पर श्रद्धालु जुटने लगे हैं। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली है। इसके लिए घाटों की सुरक्षा व साफ-सफाई का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही कुछ घाटों को निगम प्रशासन ने खतरनाक बताया है और श्रद्वालुओं को वहां जाने से आगाह किया है।
खतरनाक घाट
ऐसे खतरनाक घाट हैं गोला घाट, धोबी घाट, इमली तल घाट, भट्टी घाट (आर्य समाज मंदिर), चौधराना घाट, नारियल घाट, नासरीगंज घाट, कक्कर महतो घाट, बाबू साहब घाट, जहाज घाट, हथुआ इंक्लेव घाट, सप्लाइ डिपो घाट, स्कूल रोड घाट, गुरुद्वारा घाट, रामजीचक घाट, झुनझुनवाला घाट, पीपापुल घाट, काली घाट/सीढ़ी घाट, दीघा पाटी पुल/मीनार घाट, जहाजघाट बाटा के बगल में, सीता घाट, चिमनी घाट, रामजीचक तरकरिया बाजार घाट, किला घाट, की घाट, अदरख घाट, नंदगोला घाट, मीतन घाट,।
सामान्य घाट
सामान्य घाटों में हैं राजा घाट, कृष्णा घाट, पेठिया बाजार घाट, छोटी मछुआ टोली, बुद्धा घाट, दुजरा पहलवान घाट, वंशी घाट, पटना कॉलेज घाट, गांधी घाट, रानीपुर घाट, पटना लॉ कॉलेज घाट, अवस्थी घाट, बीएस कॉलेज घाट, रानी घाट, गुलबी घाट, बालू घाट, मिश्री घाट, घघा घाट, रोशन घाट, जगत्राथ घाट, पथरी घाट, कदम घाट, घसियारी घाट, नरकट घाट, मठ केदानाथ घाट, बनपर टोली घाट, बड़ी मछुआ टोली घाट, गोसाई घाट, करनालगंज घाट, गायघाट, कंटाही घाट, दरभंगा घाट, भद्रघाट, महावीर घाट, नौजर घाट, कॉलोनी घाट।