फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhath Puja 2023: 42 prisoners will celebrate Chhath festival in Darbhanga jail, kharna puja

Chhath Puja : दरभंगा जेल में 42 कैदी करेंगे छठ महापर्व, महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग तालाब बनाए गए

Sat, 18 Nov 2023 01:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Nov 2023 01:35 PM IST
सार

दरभंगा मंडल कारा में कुल 875 कैदी हैं। इसमें से कुल 42 कैदी लोक आस्था का महापर्व छठ कर रहे हैं। कुल 20 पुरुष व 22 महिला कैदी इस वर्ष जेल में छठ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2023: 42 prisoners will celebrate Chhath festival in Darbhanga jail, kharna puja
दरभंगा मंडल कारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जेल कारा में बंद 42 कैदी छठ महापर्व करेंगे। इसकी तैयारी जेल प्रशासन द्वारा की गई है। दरभंगा मंडल कारा में कुल 875 कैदी हैं। इसमें से कुल 42 कैदी लोक आस्था का महापर्व छठ कर रहे हैं। कुल 20 पुरुष व 22 महिला कैदी इस वर्ष जेल में छठ कर रहे हैं। आज से शुरू हो रहे इस महापर्व के मौके कुल 42 कैदियों ने नहाय खाय के साथ व्रत की शुरूआत कर दी है।

विज्ञापन


जेल प्रशासन की तरफ से जेल के भीतर में दो तालाब बनाये गए हैं। इसमें एक तालाब में महिला कैदी भगवान भास्कर को अर्घ देंगे तो दूसरे तालाब में पुरुष कैदी छठ व्रत की पूजा करेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से सभी व्रत करने वालो के लिए नए कपड़े की व्यवस्था की गई है वही कल 18 नवम्बर को खरना के पूजन की भी तैयारी जेल प्रशासन द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन


महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग तालाब बनाये गए हैं
जेल अधीक्षक स्नेह लता ने कहा कि जेल में 42 कैदियों द्वारा छठ पर्व किया जा रहा है। आज सभी व्रत करने वाले कैदियों ने नहाय खाय से छठ पर्व की शुरुआत की है। ये सभी खरना का व्रत करेंगे जिसकी तैयारी कर ली गई है। सभी महिला और पुरुष व्रत करने वालों के लिए अलग-अलग तालाब बनाये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के अंदर दो अलग-अलग तालाबों का निर्माण कराया गया
दरभंगा के डीएम राजीव रोशन ने बताया कि अभी मंडल कारा दरभंगा में कुल 875 बंदी है। इसमें 42 बंदी लोक आस्था का महापर्व छठ इस वर्ष कर रहे हैं। इस वर्ष कुल 20 पुरुष बंदी व 22 महिला बंदी छठ व्रत कर रहें हैं। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। जेल के अंदर दो अलग-अलग तालाबों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में लोग सुरक्षित तरीके से छठ पर्व को मनाए। आमलोगों की सुरक्षा के दृष्टि कोण से तालाबों और नदियों में नौकायन पर प्रतिबंध लगा दी गई है। छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए नदी और तालाबों में गोताखोर को रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed