{"_id":"6558668291e9d51ea9072ab5","slug":"chhath-puja-2023-17-prisoners-including-a-muslim-woman-are-celebrating-chhath-festival-in-siwan-jail-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : आठ साल से यह मुस्लिम महिला कर रही छठ; इस बार घाट बनाकर कई कैदी करेंगे छठ महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : आठ साल से यह मुस्लिम महिला कर रही छठ; इस बार घाट बनाकर कई कैदी करेंगे छठ महापर्व
Sat, 18 Nov 2023 12:53 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:53 PM IST
सार
सीवान मंडल कारा में मुस्लिम महिला समेत कुल 17 कैदी छठ का पर्व मनाएंगे और व्रत रखेंगे। इसकी तैयारी में जेल प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन
सीवान जेल में छठ की तैयारी चल रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ आस्था का महापर्व बिहार में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यही एक ऐसा पर्व है कि हिंदू के अलावा मुस्लिम परिवार भी इसे मानाते हैं। इस बार सीवान मंडल कारा में मुस्लिम महिला समेत कुल 17 कैदी छठ का पर्व मनाएंगे और व्रत रखेंगे। इसकी तैयारी में जेल प्रशासन जुटा हुआ है। जो बिल्कुल बाहर की तरह ही मनाया जाएगा। जेल में फल एव पूजा सामग्री एव नए कपड़ों की व्यवस्था कि जाती है।
विज्ञापन
8 वर्ष से करती है महिला कैदी छठ
सीवान मंडल कारा में कई विचाराधीन एव सजयाफ्ता कैदी बंद है जिसमें एक मुस्लिम महिला भी शामिल है। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि वह रुखसाना हत्या के मामले में पिछले क़ई वर्षों से जेल में बंद है। पिछले 8 वर्षों से लगातार छठ का पर्व मंडल कारा में ही मनाती है। उसको पुत्र की प्राप्ति नहीं हो रही थी। उसने मन्नत मांगी थी, तो उसकी मन्नत पूरी हुई। और, उसे पुत्र की प्राप्ति हुई। वह लगातार 8 साल से छठ का पर्व जेल में ही मानाती है। इसकी व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा कराया जाता है। जेल के अंदर ही घाट बनाया गया है। रुखसाना दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव के रहने वाली है और वह हत्या के मामले में सजा काट रही है।
विज्ञापन
17 कैदी छठ महापर्व कर रहे
सीवान मंडल कारा में कुल 17 कैदी छठ महापर्व कर रहे। इसमें 10 महिलाएं हैं और सात पुरुष शामिल हैं। जेल प्रशासन ने व्रती महिला एवं पुरुषों के लिए जेल के अंदर ही छठ घाट बनवा दिया है। घाटों को अच्छी तरह से सजाया जाएगा। फल एवं वस्त्र एवं पूजा सामग्री भी दिया जाएगा। बता दें कि जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि यह सरकार के आदेश पर हर साल होता है और कैदी मंडल कर के अंदर ही बने छठ घाट पर व्रत रखकर इस आस्था के महापर्व को मानाते हैं।
विज्ञापन