{"_id":"5e3cbc3d8ebc3ee5e378775a","slug":"charges-framed-against-former-minister-manju-verma-husband-chandrashekhar-mahato-in-arms-act-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति चंद्रशेखर महतो के विरुद्ध आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति चंद्रशेखर महतो के विरुद्ध आरोप तय
Fri, 07 Feb 2020 06:54 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
मंजू वर्मा
- फोटो : एएनआई
बेगूसराय जिले की एक अदालत ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं उनके पति चंद्रशेखर महतो पर गुरुवार को आरोप तय कर दिए।
विज्ञापन
आरोप अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक भटनागर की अदालत ने तय किए। गौरतलब है कि सीबीआई की टीम ने मुजफ्फरपुर बाल सुधार गृह मामले में 17 अगस्त 2018 को पूर्व मंत्री एवं उनके पति के चेरियाबरियारपुर स्थित घर पर छापेमारी की थी जिसमें उनके घर से 50 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन
इस मामले में सीबीआई द्वारा चेरिया बरियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी।