{"_id":"6498156bd0757fec780af8f9","slug":"chairman-of-private-school-stripped-student-and-beat-him-in-motihari-died-in-hospital-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: निजी स्कूल के चेयरमैन ने छात्र को कपड़े उतारकर पीटा, अस्पताल में मौत; मां ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: निजी स्कूल के चेयरमैन ने छात्र को कपड़े उतारकर पीटा, अस्पताल में मौत; मां ने हत्या का आरोप लगाया
Sun, 25 Jun 2023 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 25 Jun 2023 03:52 PM IST
सार
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर निजी स्कूल के चेयरमैन विजय यादव ने मेरे बेटे की हत्या की है। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। एक सप्ताह पहले पंजाब गए थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक छात्र बजरंगी कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में एक निजी स्कूल के चेयरमैन पर छात्र की पिटाई कर जान लेने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र में हरदिया पूल के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के हरि किशोर यादव का बेटा बजरंगी कुमार (14) हरदिया पूल के पास संचालित रेसीडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल में पांचवी का छात्र था। मृतक बजरंगी की मां ओशमीला देगी ने बताया कि वह शनिवार को करीब दस बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से मधुबन निकला। इसी बीच हरदिया पूल पर वह धूम्रपान लगा। धूम्रपान करते हुए उसके स्कूल के चेयरमैन ने देख लिया। वे उसे पकड़ कर स्कूल ले गए। जहां कपड़े उतारकर बजरंगी की जमकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। फिर उसे मधुबन के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की मां ने बताया कि सब होने के बाद घटना की जानकारी मुझे दी। घटना के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा था। सीधे मुजफ्फरपुर ले जाने की बात कही, रास्ते में भी मैंने पूछा कि क्या हुआ है। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। जब वहां गई तो पता चला कि मेरे बेटे की मौत हो गई है। मेरे बेटे की हत्या चेयरमैन विजय यादव ने की है।
विज्ञापन
मृतक की मां ने बताया कि दो लड़का और दो लड़की हैं। इनमें बजरंगी तीसरे नंबर पर था। उसने आरोप लगाया कि जानबूझ कर विजय यादव ने मेरे बेटे की हत्या की है। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। एक सप्ताह पहले पंजाब गए थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर वापस आ रहे हैं।
मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन की तरफ से अभी आवेदन नहीं मिला है। मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।