{"_id":"5c5ef5febdec2273a33973f3","slug":"central-minister-rajnath-singh-on-rafale-pm-narendra-modi-is-dry-honest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल मुद्दे पर बोले राजनाथ, कोई माई का लाल पीएम मोदी पर उंगली नहीं उठा सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल मुद्दे पर बोले राजनाथ, कोई माई का लाल पीएम मोदी पर उंगली नहीं उठा सकता
Sat, 09 Feb 2019 09:17 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान सौदा पर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि विपक्ष केवल मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है। उसके पास झूठ के अलावा कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत और ईमानदारी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा, मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप तकलीफ पहुंचाने वाले हैं। अरे मोदी किसके लिए पैसे लेंगे, बीवी या बच्चे के लिए लेंगे? वह भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम के दौरान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बेदाग है। राफेल पर विपक्ष के आरोप राजनीति से ज्यादा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री को सालों से जानते हैं। उनपर विपक्ष कुछ भी आरोप लगा ले, लेकिन कोई माई का लाल उनकी नीयत और ईमान पर उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति झूठ बोलकर नहीं की जा सकती। जनता की आंखों में धूल झोंकर, उन्हें भ्रमित कर राजनीति नहीं हो सकती।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर एनडीए की जीत होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी।