फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CCTV footage of robbery in Chakai SBI branch surfaced, verification being done to identify robbers

Bihar: चकाई SBI बैंक में हुई लूट कांड का CCTV फुटेज आया सामने, लुटेरों की पहचान के लिए किया जा रहा सत्यापन

Wed, 19 Apr 2023 05:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Apr 2023 05:37 PM IST
सार

एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि बॉर्डर इलाका होने के कारण लुटेरों ने इसका का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की सीसीटीवी से सत्यापन कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
CCTV footage of robbery in Chakai SBI branch surfaced, verification being done to identify robbers
बैंक मैनेजर पर पिस्टल ताने लुटेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में हुए चकाई एसबीआई बैंक लूटपाट कांड का बुधवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें साफ दिख रहा है कि हथियारबंद लुटेरा बैंक मैनेजर किशोर मयंक के केबिन में बड़ी ही आसानी से घुसता है। फिर मैनेजर के सिर पर ऑटोमेटिक पिस्टल सटा देता है। इसके कुछ देर बाद ही एक दूसरा लुटेरा पहुंचता है और वह भी ऑटोमेटिक पिस्टल लेकर मैनेजर को बैंक लॉकर खोलने की बात कहता है। इसके बाद वे बड़ी ही आसानी से बैंक के लॉकर केबिन में रखी तीन लाख 75 हजार नकदी समेत 16 लाख रुपये का सोना लूटकर फरार हो जाते हैं। फुटेज में दिख रहे एक लुटेरे के मुंह पर कोई मास्क नहीं है। जबकि दूसरा लुटेरा चेहरे पर मास्क लगाए हुए है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद चकाई थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


https://youtube.com/shorts/NxopWffzyZY?feature=share

दरअसल, मंगलवार की सुबह चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित थाने से महज 500 मीटर दूर एसबीआई शाखा में पांच लुटेरे गए थे। उसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों को हाथियार के बल पर बंधक बनाकर दिनदहाड़े तीन लाख 75 हजार कैश समेत 16 लाख का सोना लूट लिया था।
विज्ञापन


हालांकि घटना की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बैंक पहुंचकर मामले की छानबीन की। साथ ही उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाका होने के कारण लुटेरों ने इसका का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की सीसीटीवी से सत्यापन कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने आगे कहा कि अपराधी बड़े हथियार लेकर बैंक में घुसे थे। इससे लगता है कि नक्सली भी इस घटना को अंजाम दे सकते हैं, क्योंकि पुलिस दबिश के कारण नक्सली बैकफुट पर हैं। इस कारण उन लोगों तक लेवी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे बौखलाए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed