फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI Raids at RJD MLC Sunil Singh residence in Patna

Raid: बिहार-दिल्ली समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी, गुरुग्राम स्थित तेजस्वी के निर्माणाधीन मॉल में भी पहुंची CBI

Wed, 24 Aug 2022 11:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Aug 2022 11:06 PM IST
सार

राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीमें पहुंचीं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है।

विज्ञापन
CBI Raids at RJD MLC Sunil Singh residence in Patna
गुरुग्राम के सेक्टर-71 स्थित अर्बन क्यूब्स मॉल में भी सीबीआई की टीम पहुंची - फोटो : ANI

विस्तार

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में बिहार समेत दिल्ली व हरियाणा के 25 ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है। इससे पहले सीबीआई आज सुबह राजद के चार बड़े नेताओं के घर पहुंची थी। इस बीच खबर है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की संपत्तियों की जांच के लिए उनसे जुड़े ठिकानों पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है। 

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, आज की सीबीआई की छापेमारी में 25 अलग-अलग जगहों पर नौकरी घोटाले की जमीन के सिलसिले में छापेमारी वाले इलाकों के परिसरों से 200 से ज्यादा जमीन के कागजात बरामद किए गए हैं। इन सब की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर-71 स्थित अर्बन क्यूब्स मॉल में भी सीबीआई की टीम पहुंची है। मॉल अभी निर्माणाधीन है। टीम के सुबह 10 बजे के आसपास पहुंचने की प्राथमिक सूचना है। कथित तौर पर मॉल में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की हिस्सेदारी है। अर्बन क्यूब सेक्टर-71 म़ॉल का निर्माण व्हाइट लैंड कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार में राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीमें पहुंची हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि उन्होंने 13 घंटे तक मेरे घर पर छापा मारा, छत तोड़ दी, मेरे घर को काफी नुकसान पहुंचाया, लेकिन केवल 3 लाख रुपये मिले जो मेरे बेटे और बहू के थे। उन्होंने मेरे सभी खातों की जांच की, अधिकारियों से यह जांचने के लिए कहा कि क्या मैं तेजस्वी यादव के साथ संबंध रखता हूं? वे अब उनके पीछे हैं।

इस मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में छापेमारी की है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक और लालू यादव के ओएसडी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। वहीं सीबीआई के छापे पर एमएलसी सुनील सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने इस छापे को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।



नौकरी देने के बदले जमीन लेने का आरोप
दरअसल, ये मामला साल 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उस समय नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। चूंकि, पैसे लेने में रिस्क था इसलिए नौकरी के बदले जमीन ही ली जाती थी। वहीं इस तरह के अवैध काम को अंजाम देने के लिए लालू के उस समय के OSD भोला यादव को ही जिम्मेदारी दी गई थी।


राजद सांसद अशफाक करीम के घर भी पहुंची सीबीआई 
खबर है कि सीबीआई ने राजद सांसद अशफाक करीम के घर पर भी छापा मारा है। सीबीआई के कई अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे हैं। यह छापेमारी भी लैंड स्कैम के संबंध में बताई जा रही है। 



सीबीआई नहीं यह भाजपा की छापेमारी: मनोज झा 
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सीबीआई की छापेमारी पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, यह ईडी, आईटी या सीबीआई की छापेमारी नहीं, बल्कि यह भाजपा की छापेमारी है। क्योंकि, ये एजेंसियां अब भाजपा के अधीन काम करती हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय एजेंसियां अब भाजपा की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। बिहार में आज फ्लोर टेस्ट है और यहां क्या हो रहा है? इसका अंदाजा हो गया है। उन्होंने कहा, हमारे डिप्टी सीएम ने कल ही बैठक में कहा था कि भाजपा अब इस स्तर पर पहुंचेंगी। 24 घंटे भी नहीं लगे औ वे इतना नीचे गिर गए। उन्होंने कहा, नाराजगी इस बात की है कि उनके हिसाब से सरकार नहीं चली? जनकल्याण के लिए गठबंधन को बदल दिया गया। 

भाजपा किसी को फंसाती नहीं: संजय जायसवाल
सीबीआई छापों पर भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा किसी को फंसाती नहीं है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद शिकायत की थी कि बिस्कोमान से करोड़ों रुपये पकड़े गए हैं। हो सकता है कि यह (छापे) उसी का हिस्सा हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed