{"_id":"5928ce1b4f1c1b7e4e536ae6","slug":"cbi-names-mohammad-shahabuddin-as-accused-in-siwan-journalist-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार राजदेव की हत्या में CBI ने शहाबुद्दीन को बनाया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार राजदेव की हत्या में CBI ने शहाबुद्दीन को बनाया आरोपी
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 27 May 2017 06:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने बिहार के सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में शुक्रवार को पूर्व राजद सांसद और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम आरोपी के तौर पर शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
शहाबुद्दीन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई के विशेष कोर्ट की विशेष जज अनुपम कुमारी के समक्ष पेश किया गया था। बाद में अदालत ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को पूछताछ के लिए सीबीआई की आठ दिन रिमांड में भेज दिया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में शहाबुद्दीन को दसवां आरोपी बनाया है। सीबीआई की याचिका पर विशेष कोर्ट ने 22 मई को शहाबुद्दीन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सीबीआई से उसी दिन इस मामले में शहाबुद्दीन को आरोपी बनाने की दरख्वास्त भी की थी। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन के खिलाफ जल्द ही सीबीआई आरोपपत्र भी दाखिल करेगी।
45 से अधिक आपराधिक मामलों में मुकदमों का सामना कर रहे शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने इस साल फरवरी में तिहाड़ जेल भेज दिया था। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने आगामी 9 जून को फिर से शहाबुद्दीन को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।