{"_id":"5d1531728ebc3e3cd810e14e","slug":"cbi-has-arrested-two-officers-of-cgst-for-taking-bribe-of-2-5-lakhs-from-the-legislative-counselor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने विधान पार्षद से 2.5 लाख की रिश्वत लेते दबोचे सीजीएसटी के दो अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने विधान पार्षद से 2.5 लाख की रिश्वत लेते दबोचे सीजीएसटी के दो अधिकारी
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने पटना के सीजीएसटी कार्यालय में सहायक आयुक्त चंदन कुमार पांडेय सहित दो अधिकारियों को गुरुवार को एक विधान पार्षद से ढाई लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसके अनुसार, पटना सीजीएसटी में सहायक आयुक्त और अधीक्षक पद पर कार्यरत इन दोनों अधिकारियों पर राजद के विधान पार्षद सुबोध राय की पत्नी की फर्म के बारे में शिकायत नहीं करने की एवज में आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने इन दोनों अधिकारियों के आवासों की तलाशी भी ली। इन अधिकारियों को पटना स्थित सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा।
बिहार विधान परिषद में राजद सदस्य राय ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पत्नी की फर्म की शिकायत नहीं करने के एवज में पांय और शोएबुद्दन को उनसे रिश्वत के 2.5 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया।
विज्ञापन