फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI arrests Bhola Yadav, then OSD of former Railway Minister Lalu Prasad Yadav railways job scam

रेलवे भर्ती घोटाला: लालू के ओएसडी रहे भोला यादव गिरफ्तार, बिहार में चार जगहों पर CBI की छापेमारी जारी

Wed, 27 Jul 2022 11:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Jul 2022 11:37 AM IST
सार

सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के तत्कालीन ओएसडी भोला यादव को नौकरी के लिए जमीन लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। बिहार में करीब चार जगहों पर तलाशी जारी है।

विज्ञापन
CBI arrests Bhola Yadav, then OSD of former Railway Minister Lalu Prasad Yadav railways job scam
लालू को सहारा देते भोला यादव - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी(CBI) ने आज पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के तत्कालीन ओएसडी भोला यादव को नौकरी के लिए जमीन लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। बिहार में पटना और दरभंगा में चार जगहों पर तलाशी जारी है। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे थे। लालू यादव उस वक्त के रेल मंत्री थे और यह घोटाला भी उसी समय का है।  भोला यादव को ही इस घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

विज्ञापन


नौकरी देने के बदले जमीन लेने का आरोप
दरअसल, ये मामला साल 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उस समय नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। चूंकि, पैसे लेने में रिस्क था इसलिए नौकरी के बदले जमीन ही ली जाती थी। वहीं इस तरह के अवैध काम को अंजाम देने के लिए लालू के उस समय के OSD भोला यादव को ही जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


लालू के हनुमान माने जाते हैं भोला यादव 
दरअसल, भोला यादव लालू यादव के बेहद करीबी हैं। साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में वह बहादुरपुर सीट से विधायक चुने गए थे। हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में वे हायाघाट सीट से हार गए थे। उनको लालू का हनुमान कहा जाता है और तेजस्वी के भी काफी नजदीकी माने जाते हैं। लालू की बीमारी से लेकर जेल और कोर्ट-कचहरी हर जगह वो साया की तरह उनके साथ रहते हैं। भी हाल में पारस अस्पताल से लेकर दिल्ली एम्स तक उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजप्रताप को बिल्कुल पसंद नहीं हैं भोला यादव 
बता दें कि तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि पापा को परिवार और बिहार की जनता की जरूरत है ना कि चापलूसों की। कुछ बाहरवाले लोग खुद को मुंह मिया मिठ्ठू बता रहे है, भोला भाला बन पिताजी की सेवा का दिखावा कर रहा. ऐसे कपटी और पाखंडी को जल्द बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। तेजप्रताप यादव ने भोला यादव पर लालू को गीता पाठ पढ़ने से रोकने का भी आरोप लगाया था। 

मई में CBI ने की थी छापेमारी
बता दें कि सीबीआई ने मई के तीसरे सप्ताह में इसी मामले में लालू के परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी की थी। सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीबीआई ने राजद सुप्रीमो के खिलाफ रेलवे भर्ती घोटाले को लेकर नया केस भी दर्ज किया था।


राजद ने सीबीआई को तोता बताया था
सीबीआई छापों को लेकर राजद ने तंज करते हुए जांच एजेंसी को तोता बताया था।  राजद प्रवक्ता आलोक मेहता ने कहा था कि यह एक सशक्त आवाज को कुचलने का प्रयास है। यह पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। उधर, लालू यादव के भाई प्रभुनाथ यादव ने कहा था कि एक बीमार व्यक्ति को जानबूझकर इस तरह परेशान किया जा रहा है। इस कार्रवाई के पीछे कौन है, यह सबको पता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed