फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Case of 17 children falling ill due to mid-day meal in Munger; The investigation team took samples from school

Mid-Day Meal: मुंगेर में 17 बच्चों के बीमार होने का मामला; जांच टीम ने स्कूल से लिए सैंपल, प्रिंसिपल घेरे में

Fri, 22 Sep 2023 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Sep 2023 04:01 PM IST
सार

Bihar News: जांच टीम ने बताया कि सूखे राशन, मसाले और कल बनाए गए भोजन जो फेंक दिया गया था, का सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, कई अधिकारियों ने अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर भी अपने साथ सैंपल ले गए।

विज्ञापन
Case of 17 children falling ill due to mid-day meal in Munger; The investigation team took samples from school
मध्य विद्यालय लोहरा पहुंची जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के बनगामा पंचायत के मध्य विद्यालय लोहारा में मध्याह्न भोजन खाने से 17 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंपर में कराया गया था। मामले में अब संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने एक जांच टीम का गठन किया, जो जांच कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने का जिलाधिकारी से आग्रह करेगी। जांच टीम में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भोगेंद्र कांति को जिम्मा सौंपा गया था। उसे लेकर को इन अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों और ग्रामीणों से बात कर एक-एक बिंदुओं पर गहनता से जांच की।

विज्ञापन

Case of 17 children falling ill due to mid-day meal in Munger; The investigation team took samples from school
मध्य विद्यालय लोहरा में जांच टीम पहुंचने पर इकट्ठा हुए अभिभावक और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सैंपल अपने साथ ले गई जांच टीम
जांच टीम ने बताया कि सूखे राशन, मसाले और कल बनाए गए भोजन जो फेंक दिया गया था, का सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, कई अधिकारियों ने अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर भी अपने साथ सैंपल ले गए। जांच के दौरान स्कूल में दो सौ विद्यार्थियों का नामांकन निकला। लेकिन एमडीएम पंजीयन में 70 बच्चों की ही एमडीएम की हाजिरी बनाई गई थी। वहीं, स्कूल में 35 बच्चे ही पढ़ाई के लिए पहुंचे हुए थे। इसे लेकर अधिकारियों ने प्रधानाध्यापक को जमकर फटकार लगाई।

प्रधानाध्यापक पर अपने घर से राशन भेजने का आरोप
वहीं, विद्यार्थियों के अभिभावक ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और प्रधानाध्यापक पर भी गंभीर आरोप लगाए। मौके पर डीपीओ शैलेंद्र कुमार सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भोगेंद्र कांति, एमडीएम प्रभारी आकांक्षा कुमारी से ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक मध्याह्न भोजन बनाने के लिए अपने घर से राशन स्कूल भेजते हैं।

इधर, इस संबंध में स्कूल के रसोइया ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने अपने घर से आलू, सोयाबीन, चावल और मसाला मुहैया कराया था। तब भोजन बनाया था। उस भोजन को खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं, ग्रामीणों ने अब प्रधानाध्यापक और शिक्षक के तबादले की मांग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed