फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Case filed in Sunny Leoni picture case in Patna

फर्जी डाटा एंट्री: पटना में सनी लियोनी की तस्वीर मामले में केस दर्ज

Fri, 22 Feb 2019 05:46 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 22 Feb 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed in Sunny Leoni picture case in Patna
FIR
बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मेरिट लिस्ट में सनी लियोनी नाम की छात्रा पर आखिरकार बृहस्पतिवार को पटना के शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार ने रात करीब आठ बजे थाने जाकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जूनियर इंजीनियर की मेरिट लिस्ट में सनी लियोनी नाम की छात्रा पहले नंबर पर आई हैं। उन्होंने 98.5 प्रतिशत स्कोर किया है और एजुकेशन प्वाइंट में 73.50 अंक मिले हैं। एक्सपीरियंस प्वाइंट के रूप में 25 नंबर मिले हैं। इस तरह सनी लियोनी ने मेरिट लिस्ट में टॉप किया है। 
विज्ञापन


हालांकि, यह बॉलीवुड की एक्ट्रेस सनी लियोनी नहीं हैं, बल्कि 13 मई, 1991 को जन्मी सनी लियोनी नामक महिला हैं, जिनका एप्लिकेशन आईडी जेईसी/0031211 है और उनकी तस्वीर की जगह एक्ट्रेस सनी लियोनी की तस्वीर लगी हुई है। कुल मिलाकर पूरा मामला फर्जी और साइवर क्राइम से जुड़ा हुआ है। हालांकि, विभाग का कहना है कि इस लिस्ट पर दावा और आपत्ति के लिए 24 फरवरी तक का समय दिया है। दावा आपत्ति आने के बाद लिस्ट को एक बार फिर से जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार ने कहा है कि गलत नाम से रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सुविधा का दुरुपयोग है। इसी आरोप में केस दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि ये सभी सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन में नहीं आएंगे। इसके बाद फर्जी डाटा एंट्री करने वालों पर कार्रवाई पर भी विचार किया जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed