फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Car lost control and collided with divider in Gaya, Bihar, one person died

Bihar : चलती कार का टायर फटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर; दो लड़के की बचना सुखद आश्चर्य!

Thu, 30 Nov 2023 04:50 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 04:50 PM IST
सार

बिहार के गया में सड़क पर चल रही एक कार का अगला पहिया फट गया, जिसके बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Car lost control and collided with divider in Gaya, Bihar, one person died
कार का टायर हुआ ब्लास्ट, घटनास्थल पर एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया में एक चलती कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके कारण मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर चलते समय कार का अगला पहिया फट गया था, जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बता दें यह घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पैमार गांव के समीप की है। बेकाबू होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वजीरगंज बाजार निवासी रंजीत वर्मा की मौत पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात रंजीत कुमार वर्मा अपने मौसेरे भाई धंजीत कुमार वर्मा, बेटा सुदर्शन कुमार वर्मा और एक भतीजा के साथ गया शहर से परिवार के यहां सतईसा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी कार से वजीरगंज लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार उनका बेटा सुदर्शन चल रहा था और वह ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे थे। 
विज्ञापन


वजीरगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी नें हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा, कार का टायर ब्लास्ट होने के कारण बेकाबू हुई कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक वजीरगंज बजार के स्वर्ण व्यवसाय रंजीत वर्मा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed