फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Car collides with electric pole in Nalanda, one dead, another injured; 2 youths returning from birthday party

काल बना कोहरा: नालंदा में बिजली के खंभे से टकराई कार, एक की मौत, दूसरा घायल; पार्टी कर लौट रहे थे दोनों युवक

Mon, 08 Jan 2024 08:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 08 Jan 2024 08:19 PM IST
सार

Road Accident Due To Fog: बिन्द थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई है, जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Car collides with electric pole in Nalanda, one dead, another injured; 2 youths returning from birthday party
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में कोहरे की वजह से सड़क हादसे में एक युवक की बीती रात मौत हो गई। मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर छिलका के पास का है। वहीं, इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। मृतक की पहचान बिन्द थाना क्षेत्र के मुफ्तीपुर गांव निवासी कलेश्वर राउत के बेटे सोनू कुमार (35) के रूप में की गई है। जबकि हरनौत थाना क्षेत्र के छतियाना गांव निवासी सोनू का दोस्त शैलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर सोनू के परिजन ने बताया कि सोनू अपने दोस्त के साथ बिन्द थाना क्षेत्र के जमसारी गांव में रविवार की शाम एक अन्य दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी में गया था। जहां से देर रात वह शैलेश के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच कोहरे के कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई और विशुनपुर छिलका के पास सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस घटना में सोनू और शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सोनू कुमार की मौत हो गई, जबकि शैलेश कुमार इलाजरत है।
विज्ञापन



 
मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार हरनौत में रहकर चार पहिया गाड़ी किराए पर लगाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद बिन्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई। बिन्द थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई है, जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed