फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Candidates of BPSC teacher recruitment exam created ruckus near DM in Bhojpur

Bhojpur: परीक्षा केंद्र में कुछ की ही हुई बायोमेट्रिक अटेंडेंस; अभ्यर्थियों ने धांधली बताकर किया हंगामा

Thu, 24 Aug 2023 06:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 24 Aug 2023 06:05 PM IST
सार

परीक्षा केंद्र में भारी संख्या में अभ्यर्थियों की अटेंडेंस नहीं हुई। अभ्यर्थियों को संदेह है कि बीपीएससी परीक्षा में धांधली कर अटेंडेंस नहीं दिखा कर पात्रता को रद्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Candidates of BPSC teacher recruitment exam created ruckus near DM in Bhojpur
हंगामा करते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिहार में बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली की परीक्षा संपन्न होने के साथ दूसरी पाली की परीक्षा भी शुरू हो गई है। इस बीच आरा में पहली पाली की परीक्षा देने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर लिए जाने वाले बायोमैट्रिक अटेंडेंस में गड़बड़ी को लेकर जमकर हंगामा किया। भारी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी आरा समाहरणालय पहुंचे और परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं लिए जाने की शिकायत अधिकारियों से की। समाहाणलय पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों के हंगामे को देख मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

विज्ञापन


पात्रता रद्द करने का संदेह
इधर, हंगामा कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों की मानें तो महाराजा कॉलेज, एसबीएस स्कूल सहित कई परीक्षा सेंटर पर बीपीएससी द्वारा जारी किए गए बायोमेट्रिक अटेंडेंस में गड़बड़ी देखने को मिली है। परीक्षा हॉल में परीक्षा दे रहे कुछ अभ्यर्थियों का ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिया गया। भारी संख्या में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं लिया गया है, जिससे हम लोगों को संदेह है कि बीपीएससी परीक्षा में धांधली कर हमारे अटेंडेंस नहीं दिखा कर पात्रता को रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आश्वासन के बाद शांत हुए अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों के हंगामे और परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस को लेकर भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि कुछ एक जगह पर डिजिटल बायोमेट्रिक अटेंडेंस में टेक्निकल फाल्ट की वजह से अभ्यर्थियों का उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाया है। इस संदर्भ में बीपीएससी परीक्षा बीपीएससी द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है कि प्रथम पाली में जिन अभ्यर्थियों का आज जो फिजिकल अटेंडेंस नहीं लिया गया है वह मान्य होगा और कल सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी तरह कि डरने और चिंता करने की बात नहीं है उनकी शिक्षक पात्रता की उम्मीदवारी किसी भी सूरत में रद्द नहीं होगी। सभी अभ्यर्थियों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed