फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Candidates did not get entry even after reaching the examination center on time in Begusarai

Bihar: बेगूसराय में समय से पहुंचने पर भी परीक्षार्थियों को नहीं मिला प्रवेश, बोले- हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़

Sun, 14 May 2023 01:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 May 2023 01:06 PM IST
सार

परीक्षार्थियों का कहना है कि वह सुबह नौ बजे से ही सेंटर पर मौजूद थे। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं करने नहीं दिया गया। दूसरे परीक्षा केंद्रों पर 9:30 बजे तक परीक्षार्थियों के प्रवेश कराया गया है। ऐसे में बीपी स्कूल सेंटर पर परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर प्रवेश नहीं कराने से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

विज्ञापन
Candidates did not get entry even after reaching the examination center on time in Begusarai
परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद बाहर खड़े परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय चयन परिषद पटना द्वारा रविवार को मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थी बीपी स्कूल सेंटर पर नौ बजे के बाद बाद पहुंचे। इस दौरान परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिए जाने पर उन्होंने जमकर हंगामा मचाया।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों का कहना है कि वह सुबह नौ बजे से ही सेंटर पर मौजूद थे। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं करने नहीं दिया गया। दूसरे परीक्षा केंद्रों पर 9:30 बजे तक परीक्षार्थियों के प्रवेश कराया गया है। ऐसे में बीपी स्कूल सेंटर पर परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर प्रवेश नहीं कराने से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। परीक्षार्थियों का कहना है कि वह दूरदराज से परीक्षा देने के लिए आए थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से रोकर वापस हो गए हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस परीक्षार्थियों के हंगामा के बीच मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद परीक्षार्थियों को समझाने का कोशिश की। लेकिन परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय चयन परिषद पटना द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सिपाही पद के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसके लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा के प्रवेश के लिए निर्धारित रिर्पोटिंग टाइम आठ से नौ बजे के बीच का था। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं करने की इजाजत प्रशासन के द्वारा दी गई थी। इसी के मद्देनजर नौ बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं करने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed