{"_id":"6414340aa9979a17a60b15a6","slug":"bus-overturns-after-hitting-breaker-in-bettiah-14-injured-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bettiah: ब्रेकर से टकराकर पलटी बारातियों से भरी बस, राहगीरों ने शीशे तोड़कर बचाई लोगों की जान, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bettiah: ब्रेकर से टकराकर पलटी बारातियों से भरी बस, राहगीरों ने शीशे तोड़कर बचाई लोगों की जान, 14 घायल
Fri, 17 Mar 2023 03:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:04 PM IST
सार
हरदी टेड़ा माई स्थान के समीप शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को शिकारपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदी टेड़ा माई स्थान के समीप शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में बस सवार करीब 12 से अधिक बाराती घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को शिकारपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज पहुंचाया गया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस को थाने लाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस में लगी आग
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने के बाद उसमें आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझा दी और बस के शीशे तोड़कर सभी बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बस में सवार करीब 14 लोग घायल हुए हैं, जिसमें कुछ लोगों को पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ लोग अपना निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद बस ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
नशे में बस चला रहा था ड्राइवर
घायल बारातियों ने बताया कि भितिहरवा के शत्रुघ्न राम के घर से बारात बेतिया के छावनी ललन राम के घर गई थी। शुक्रवार सुबह लौटने के क्रम में शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदी टेड़ा माई स्थान के समीप घटना हुई। लोगों का कहना है कि घटना का कारण हरदी टेड़ा माई स्थान के पास बना ब्रेकर है। हालांकि बस में सवार घायलों ने बताया कि बस चालक नशे में था और तेज रफ्तार में बस चला रहा था। ब्रेकर दिखाई नहीं दिया और संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे में घायल बारातियों में गौनहा थाना क्षेत्र के मुरली भरअवा गांव निवासी ढोढा राम, विकास कुमार, अफरोज अंसारी समेत 14 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन