बच गए बच्चे : स्कूल बस में लगी आग, चालक ने किनारे लगा रोका; पटना में जलती स्कूल बस से कूदकर बच्चों ने बचाई जान
Bihar : रोहतास जिला में अगलगी से एक ही परिवार के छः लोग जिंदा जल गये। उन छः लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी। अब राजधानी में एक स्कूली बस में आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से उन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
पटना में अचानक एक स्कूली बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार छात्र-छात्राओं के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच बस में सवार सभी स्कूली बच्चे बस से बाहर निकाले गये। घटना बाईपास के अगम कुआं थाना क्षेत्र स्थित सोनाली पेट्रोल पंप के पास की है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने आग लगने की जानकारी अग्निशमन को दी। जानकारी मिलने पर तुरंत अग्निशमन की तीन टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। हालाँकि स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी बच्चों को खिड़की से सकुशल बाहर निकाल लिया। हालाँकि अग्निशमन की टीम घटना स्थल पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तबतक बस जलकर राख हो गई।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पटना के एक डी वाई पाटिल स्कूल की बस बच्चों को लेकर धनुकी सोनाली पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी। इसी क्रम में अचानक बस में तेजी से धुआं निकलना शुरू हो गया। बस में तेजी से धुआं निकलते देख ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और सभी बच्चों को जल्दी-जल्दी बाहर निकालने लगा। इस बीच बस तेजी से धू-धू कर जलने लगी। इसकी सूचना अगम कुआं थाना और बाईपास थाने को दी गई।
अग्निशमन ने आग पर पाया काबू
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही अगम कुआं थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और थाना प्रभारी ने अग्निशमन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस बीच स्कूली बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस मामले को लेकर अगम कुआं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
आग लगने का कारण क्या है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि बस में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। वहीं दूसरी ओर अग्नि दस्ते के एक अधिकारी ने बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की भी संभावना व्यक्त की है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। बस में अचानक लगी आग के कारण सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। फिर पुलिस ने धीरे धीरे जाम को हटाया।