फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   burglars drill hole into ambala bank 32 locker loot accused suicide in bihar news haryana police in question

पुलिस को झटका: अम्बाला में लॉकर से चोरी 10 करोड़ के जेवर नहीं मिलेंगे? मुख्य आरोपी की मौत के बाद अब यह उम्मीद

Tue, 01 Apr 2025 06:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 01 Apr 2025 06:29 PM IST
सार

Bihar News : किसी दूसरे राज्य की पुलिस को बिहार में ऐसा झटका शायद पहली बार लगा है। 32 बैंक लॉकरों से 10 करोड़ की सेंधमारी के मामले में हरियाणा पुलिस के हाथ खाली हो गए हैं। गिरफ्त में आए इस कांड के मुख्य आरोपी के जान देने से मामला ही फंस गया है।

विज्ञापन
burglars drill hole into ambala bank 32 locker loot accused suicide in bihar news haryana police in question
अम्बाला में इस तरह से सेंधमारी की गई थी। मुख्य आरोपी ने बिहार में जान दी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हरियाणा पुलिस बिहार आई थी अम्बाला के 32 बैंक लॉकर्स के मालिकों की उम्मीद लेकर। लाख-दो लाख नहीं, 10 करोड़ की ज्वेलरी बरामदगी की उम्मीद लेकर। लेकिन, अब जाएगी खाली हाथ। अब बड़ा सवाल है कि क्या अम्बाला को-ऑपरेटिव बैंक में सेंधमारी कर गायब की गई 10 करोड़ की ज्वेलरी मिलने की उम्मीद भी खत्म हो गई है? इस कांड के मुख्य आरोपी को मिथुन बिंद बिहार के मुंगेर का रहने वाला था। हरियाणा पुलिस उसकी निशानदेही पर उसे मुंगेर लेकर आई थी कि ज्वेलरी बरामद हो सके, लेकिन वह गिरफ्त से भाग गया और ट्रेन से कटकर जान दे दी। भागलपुर में उसके शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। शव तो मुंगेर के असरगंज में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस लेकर जाएगी एक सुनार को। उसके पास कितनी जानकारी है, यह तो वक्त बताएगा। फिलहाल हरियाणा पुलिस के उम्मीद से भरे हाथ अचानक खाली हो गए हैं।

विज्ञापन


दो भाई था मिथुन, अब दोनों ही नहीं दुनिया में

हरियाणा के अम्बाला में सितंबर 2023 में चोरों के गिरोह ने अंबाला कोऑपरेटिव बैंक के 32 लॉकर तोड़कर करीब 10 करोड़ रुपये के जेवर उड़ाए थे। इस कांड का मास्टरमाइंड मिथुन बिंद था। वह दो भाई था। उसके भाई सोबिंद कुमार बिंद को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इंडियन ओवरसीज़ बैंक के 42 लॉकर तोड़ने वाले कांड में यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव पंचायत के पुरुषोत्तमपुर में इन दोनों का घर अब भी फूस की टूटी झोपड़ी जैसा ही है। बताया जाता है कि दोनों बिहार से दूर ही रहता था। कभी पंजाब तो कभी हरियाणा में रहने की जानकारी भर आती थी। कभी चुपके से गांव आया भी ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचने के पहले चला भी जाता था। दोनों ने लॉकर तोड़ने में महारत हासिल कर रखी थी, यह तो एक के एनकाउंटर और दूसरे की गिरफ्तारी के बाद सुसाइड से मुंगेर में उसके परिवार के बाकी लोग जान चुके हैं। यूपी पुलिस से मुठभेड़ में सोबिंद के साथ मुंगेर के असरगंज का सन्नी दयाल भी मारा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सुनार के साथ भाई के गैंग के सदस्य से उम्मीद
मिथुन की निशानदेही पर मुंगेर से एक सुनार राहुल कुमार को हरियाणा पुलिस ने दबोचा है। उसके पास से लॉकर वाला कोई सामान तो बरामद नहीं हुआ है, लेकिन कुछ सबूत मिले हैं। अब हरियाणा पुलिस को बिहार से एक उम्मीद उस राहुल पर है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस अब उम्मीद की तलाश में उत्तर प्रदेश का भी रुख करने को मजबूर हो सकती है। बिहार के मुंगेर का ही रहने वाला अरविंद बिंद और कैलाश बिंद यूपी पुलिस की गिरफ्त में है। यूपी मुठभेड़ में अरविंद को पैर में गोली लगी थी, जबकि कैलाश भागते हुए पकड़ा गया था। यह दोनों साेबिंद के साथ था। सोबिंद और मिथुन का राज इन दोनों को कितना पता होगा, यह तभी पता चलेगा जब हरियाणा पुलिस इन तक पहुंचे।
(इनपुट- कुमार मिथुन, मुंगेर)

Bihar: हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से भागे मिथुन ने जान दी, बैंक के 32 लॉकर्स में सेंधमारी का था मास्टर माइंड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed