फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bullets fired in broad daylight at Tara Lahi Chowk in Darbhanga, one person killed, another seriously injured

Bihar: दरभंगा के तारा लाही चौक पर दिनदहाड़े चलीं गोलियां, एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Sun, 30 Apr 2023 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 30 Apr 2023 05:01 PM IST
सार

दरभंगा जिले में रविवार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारा लाही चौक पर दिनदहाड़े गोलीबारी की गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं, इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन
Bullets fired in broad daylight at Tara Lahi Chowk in Darbhanga, one person killed, another seriously injured
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले से दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारा लाही चौक की है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान स्थानीय रवि सिंह के रूप में हुई। वहीं, घायल व्यक्ति का नाम श्रवण सिंह है। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 15 राउंड गोली चलाई गई हैं। सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग किया जाम
घटना विरोध में स्थानीय लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जहां वे प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना आपसी वर्चस्व कायम करने को लेकर है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायल श्रवण सिंह को कमर में गोली लगी है। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed