{"_id":"62929684b21da1186961eefd","slug":"brother-brutally-beats-sister-for-asking-for-loan-money-back-in-siwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान में पैसा मांगने पर भाई ने बहन को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान में पैसा मांगने पर भाई ने बहन को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती
Sun, 29 May 2022 03:15 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 29 May 2022 03:15 AM IST
सार
एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने सौतेले भाई को कर्ज के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए थे। जब वह अपने दिए पैसे मांगने भाई के पास गई तो वह आक्रोशित हो गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान जिले में एक सौतेले भाई ने अपनी बहन को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का नाम श्रीपति देवी है जिसकी उम्र करीब 47 साल है। यह घटना शनिवार को सीवान के नौरंगा गांव में हुई।
विज्ञापन
श्रीपति देवी ने आरोप लगाया है कि उसने अपने सौतेले भाई विनोद कुमार साह को कर्ज के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए थे। और जब वह अपने दिए पैसे मांगने भाई के पास गई तो वह आक्रोशित हो गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर मौके पर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भाई ने बहन को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसको तरवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने से मना कर दिया और स्थिति गंभीर बताते हुए महिला को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
महिला का बयान दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला से जुड़े लोगों ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है वहीं सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने महिला को बाहरी जगहों पर दिखाने की सलाह दी है। गांव में हुई इस घटना के बाद सदर अस्पताल सीवान में नगर थाने की पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राइवेट कंपनी में काम करती है महिला
महिला की शादी गोपालगंज के थावे के रहने वाले राजेंद्र शाह के साथ हुई थी। पति और महिला दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।