फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC TRE: Seats increased in the second phase for teacher candidates, apply online, primary teacher

BPSC TRE: शिक्षक अभ्यर्थियों को दिवाली का तोहफा, दूसरे चरण में अब 1,22,286 पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए सबकुछ

Sat, 11 Nov 2023 07:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Nov 2023 07:18 AM IST
सार

बीपीएससी के अनुसार, टीआरई फेज 2 की परीक्षा में इस बार एक ही पेपर होंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी।  इसमें भाग एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग 2 सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
BPSC TRE: Seats increased in the second phase for teacher candidates, apply online, primary teacher
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए दिवाली का तोहफा दिया है। शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में अब कुछ  1,22,286 पदों पर परीक्षा ली जाएगी। बीपीएससी टीआरई के पहले चरण में प्राथमिक शिक्षकों को मौका दिया गया था। दूसरे चरण की जब वैकेंसी निकली थी तो इसमें प्राथमिक शिक्षक के पद नहीं थे। लेकिन, बिहार लोक सेवा आयोग ने धनतेरस की रात पहले चरण की शिक्षक नियुक्ति से बचे हुए 50,263 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले कुल 1401 पदों को जोड़ा है। इसमें एक से पांच, नौवीं से दसवीं, और ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा तक के शिक्षक पद पर भी वैकेंसी निकली है। 

विज्ञापन


बात दें कि हाल में ही बीपीएससी ने 69,706 और पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत कुल 916 शिक्षकों व प्रधानाध्यपकों के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था और इसके लिए पांच नवंबर से रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया था। शुक्रवार यानी 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुका है। इसी बीच आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर पहले चरण शिक्षक नियुक्ति से बचे हुए 50,263 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कुल 1401 पदों को जोड़ा है। यह परीक्षा 7 से 10 दिसंबर 2023 के बीच ली जाएगी।
विज्ञापन


जानिए, कहां कितने पद पर बीपीएससी ने निकाली वैकेंसी

  • कक्षा एक से पांच: कुल 9431 (जेनरल: 4413, उर्दू: 4932, बांग्ला: 86)
  • कक्षा 9वीं से 10वीं के लिए : कुल 6682
  • कक्षा11वीं से 12वीं के लिए कुल 34150


अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कुल 1401 पद

  • कक्षा एक से पांच तक के लिए कुल: 262
  • कक्षा छठी से 10वीं के लिए कुल : 277
  • 11वीं से 12वीं के लिए कुल : 855


इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, एक ही पेपर का होगा एग्जाम
बीपीएससी के अनुसार, टीआरई फेज 2 की परीक्षा में इस बार एक ही पेपर होंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी।  इसमें भाग एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग 2 सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित विषय की परीक्षा होगी। भाग एक क्वालिफाइंग विषय होगा। यह 30 नंबर के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन 40 नंबर के 40 नंबर के होंगे। वहीं जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 नंबर से 80 सवाल पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाइ करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेन  यह तीनों एक ही बुकलेट में होगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा। इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी अपनी अज्ञानता या अन्य कारणों से अपने फॉर्म को ठीक से नहीं भर पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 के लिए निबंधन और आवेदन की तिथि
बीपीएससी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक प्रशिक्षित शिक्षकों, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए निबंधन और शुल्क जमा करने की तिथि 5 नवंबर से 14 नवंबर तक होगी। विलंब शुल्क के साथ 17 नवंबर तक निबंधन कर पाएंगे। वहीं ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 नवंबर से शुरू होगी। यह 25 नंवबर तक चलेगी। इस तिथि का विस्तार नहीं होगा और गलती सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed