{"_id":"6545efb7c2bab2b2ca03af47","slug":"bihar-teacher-exam-online-application-link-bpsc-update-bpsc-syllabus-and-pattern-for-teacher-exam-bihar-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC Teacher 2.0 : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का एलान; बदला सिलेबस-पैटर्न, जानिए सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC Teacher 2.0 : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का एलान; बदला सिलेबस-पैटर्न, जानिए सबकुछ
Sat, 04 Nov 2023 12:46 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:46 PM IST
सार
Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग ने अध्यापक भर्ती परीक्षा 2.0 के लिए आवेदन शुरू हो चुकी है। 1.2 लाख शिक्षक देने के बाद दूसरी परीक्षा में सिलेबस-पैटर्न भी बदला जाना है।
विज्ञापन
बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक बहाली फेज 2 के लिए शिक्षा विभाग से मंजूरी मिलने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग एक्शन में चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों की स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण और परीक्षा की तिथियां भी जारी हो चुकी हैं। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शनिवार दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती परीक्षा के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, बीपीएससी टीआरई के दूसरे चरण का नोटिफिकेशन आज ही जारी है। दो तरह के शिक्षकों की बहाली होगी। इसमें शिक्षा विभाग और पिछड़ा व अति पिछड़ा से प्राप्त अधियाचना के अनुसार बहाली होगी। 9 से 10 वर्ग के लिए 18877 रिक्त पद हैं। वहीं 6 से 8 के लिए 16,140 रिक्त पद हैं। माध्यमिक विद्यालय में विशेष शिक्षकों के पद पर 270 रिक्त हैं। उच्च माध्यमिक यानी 11 और 12 वर्ग के लिए 18577 रिक्त पद हैं। परीक्षा का सिलेबर और अन्य जानकारी नोटिफिकेशन में जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी
बीपीएससी के अनुसार, टीआरई फेज 2 की परीक्षा में इस बार एक ही पेपर होंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें भाग एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग 2 सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित विषय की परीक्षा होगी। भाग एक क्वालिफाइंग विषय होगा। यह 30 नंबर के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन 40 नंबर के 40 नंबर के होंगे। वहीं जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 नंबर से 80 सवाल पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाइ करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेन यह तीनों एक ही बुकलेट में होगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा। इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी अपनी अज्ञानता या अन्य कारणों से अपने फॉर्म को ठीक से नहीं भर पाए थे।
जानिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 के लिए निबंधन और आवेदन की तिथि
आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक प्रशिक्षित शिक्षकों, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए निबंधन और शुल्क जमा करने की तिथि 5 नवंबर से 14 नवंबर तक होगी। विलंब शुल्क के साथ 17 नवंबर तक निबंधन कर पाएंगे। वहीं ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 नवंबर से शुरू होगी। यह 25 नंवबर तक चलेगी। इस तिथि का विस्तार नहीं होगा और गलती सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।
बीपीएससी अध्यक्ष बोले- दूसरे फेज में भी सशर्त रिजल्ट दिए जाएंगे
बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि सारे बेबुनियाद आरोप है। जो भी अफवाह उड़ाये जा रहे हैं, वह गलत है। हमलोग सशर्त रिजल्ट दे रहे हैं। दूसरे फेज में भी सशर्त रिजल्ट दिए जाएंगे। हमलोग घपलेबाजों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के जरिए पकड़ेंगे। कई अभ्यर्थी जो हंगामा करते हुए और बीपीएससी पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए दिखे उनकी पहचान करवाई गई है। उनपर हमलोग कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने अपनी गलती के कारण रिजल्ट प्राप्त नहीं किया तो इसमें आयोग की क्या गलती है। साथ ही जिन अभ्यर्थियों की शिकायत जायज है। उनके पास सारे प्रमाण हैं, तो उनकी बातें सुनकर हमलोग जांच भी करवा रहे हैं और सुधार भी करवा रहे हैं।
2 नवंबर को वितरित किया गया था औपबंधिक नियुक्ति पत्र
बिहार में 1,70,461 स्कूल शिक्षक रिक्तियों के लिए आयोजित परीक्षा के पहले चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया था। इनको औपबंधित नियुक्ति पत्र भी दिया जा चुका है। 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान नव चयनित शिक्षको को नियुक्ति पत्र दिया था। बता दें कि पहले चरण की परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की गई थी। जिसकी मेरिट सूची, जिलेवार आवंटन सूची, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की घोषणा भी कर दी गई है।